Advertisement

द ग्रेट खली: कभी कृषि कानून का किया था विरोध, अब भाजपा में हुए शामिल

भारत के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने रेसलिंग के बाद राजनीति में अपनी नई पारी...
द ग्रेट खली: कभी कृषि कानून का किया था विरोध, अब भाजपा में हुए शामिल

भारत के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने रेसलिंग के बाद राजनीति में अपनी नई पारी खेलेंगे। गुरुवार को खली ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए। खली ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जाहिर है खली हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल खली आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुलाकात किये थे, जिसके बाद से सियासी अटकलें तेज हो गई थी कि वो पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हो सकते हैं।

कल उन्होंने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की, जिसके बाद से खली की बीजेपी में शामिल होने की संभावना बढ़ गई थी। हालांकि, गुरुवार को उन्होंने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।

जाहिर है कि रेसलर द ग्रेट खली कृषि कानूनों का विरोध भी कर चुके हैं। किसान आंदोलन पर बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा था कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं और वह देश के किसान का समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा था कि सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान सड़कों पर आ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि मैं किसान का बेटा हूं और किसानों को बेहतर जानता हूँ, केंद्र सरकार को कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad