Advertisement

मंगलुरु प्रेशर कुकर विस्फोट और बेंगलुरु कैफे विस्फोट के बीच संबंध जान पड़ता है : डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि शहर के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे...
मंगलुरु प्रेशर कुकर विस्फोट और बेंगलुरु कैफे विस्फोट के बीच संबंध जान पड़ता है : डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि शहर के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में धमाका और 2022 में मंगलुरु में हुए प्रेशर कुकर विस्फोट के बीच एक संबंध जान पड़ता है तथा पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है, और पुलिस को पूर्वी बेंगलुरु में ब्रुकफील्ड इलाके के रेस्तरां में हुई घटना की जांच करने के लिए खुली छूट दी गई है, जिसमें 10 लोग घायल हुए हैं।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलुरु घटना और इस घटना के बीच एक संबंध जान पड़ता है…(विस्फोट के लिए) इस्तेमाल की गई सामग्रियों में हम एक समानता देख सकते हैं। उनके बीच हम एक संबंध है। दोनों में टाइमर का इस्तेमाल किया गया।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मंगलुरु और शिवमोगा के पुलिस अधिकारी भी यहां आये हैं तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।नशिवकुमार ने कहा, ‘‘बेंगलुरु वासियों के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। यह कम तीव्रता का विस्फोट था। विस्फोटकों को स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया था…लेकिन धमाके की आवाज जोरदार थी। टोपी या चश्मा पहनने के बावजूद अपराधी का चेहरा सभी कोणों से दिखाई देता है। उसे तीन-चार कोणों से उसे देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में वह चलते हुए देखा जा सकता है।’’

मंगलुरु में, नवंबर 2022 में एक प्रेशर कुकर के अंदर रखी एक आईईडी में उस समय विस्फोट हो गया, जब इसे एक ऑटो रिक्शा से ले जाया जा रहा था। घटना की जांच से पता चला था कि आईईडी को कादरी मंजुनाथ मंदिर में लगाया जाना था। जांचकर्ताओं ने पाया था कि मंगलुरु में प्रेशर कुकर विस्फोट ‘इस्लामिक स्टेट-प्रायोजित’ था और इसमें लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी की संलिप्तता थी।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार ने कहा कि पुलिस को कैफे विस्फोट के सभी पहलुओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे। केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) जांच कर रही है, उन्होंने 7-8 दल गठित किये हैं, वे सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। बेंगलुरु शहर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह (संदिग्ध) बस से आया था। वह वापस कैसे गया, इसका पता लगाया जा रहा है। आपके (मीडिया) पास भी क्लिपिंग है, जिसे प्रसारित किया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस को पूरी छूट दी गई है।’’ यह उल्लेख करते हुए कि सरकार विस्फोट की घटना की जांच को लेकर बहुत गंभीर है और किसी को बख्शने का सवाल ही नहीं है, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के गौरव का सवाल है। भाजपा को जो कहना है कहे और जो कुछ चाहे करे, ‘‘हमें इसकी कोई परवाह नहीं है।’’

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad