Advertisement

मणिपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, इन दो विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ

मणिपुर में कांग्रेस के विधायकों ने अपनी पार्टी को झटका देते हुए भाजपा का हाथ थाम लिया है। आगामी...
मणिपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, इन दो विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ

मणिपुर में कांग्रेस के विधायकों ने अपनी पार्टी को झटका देते हुए भाजपा का हाथ थाम लिया है। आगामी चुनावों को देखते हुए सोमवार को कांग्रेस के दो विधायकों ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए पार्टी जॉइन कर ली है। मणिपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार इमो सिंह और यमथोंग हाओकिप केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

राजकुमार इमो सिंह कांग्रेस से जुड़े बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं तो, वहीं यमथॉन्ग भी कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। दोनों केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मणिपुर के पार्टी प्रभारी संबित पात्रा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

राजकुमार इमो सिंह भी कांग्रेस के टिकट पर चुने गए थे, लेकिन उनकी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने के लिए काफी काम किया है। सिंह के पिता राजकुमार जयचंद्र सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री और राज्य से पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

कांग्रेस के विधायकों को भाजपा में शामिल करने के बाद संबित पात्रा ने कहा कि राज्य की इन प्रतिष्ठित हस्तियों को अपने पाले में पाकर भाजपा को गर्व है और विश्वास जताया कि वह विधानसभा चुनाव में दो तिहाई सीटें जीतेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad