Advertisement

दिल्ली में मतदान के दौरान बदला मौसम, हल्की बारिश और कोहरे की चेतावनी

आज दिल्ली में मतदान शुरू हो गया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश और कोहरे की स्थिति बनी रह...
दिल्ली में मतदान के दौरान बदला मौसम, हल्की बारिश और कोहरे की चेतावनी

आज दिल्ली में मतदान शुरू हो गया है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली में कोहरे और बारिश का असर 7 फरवरी तक रहने की संभावना है, जब तक पश्चिमी विक्षोभ का नया प्रभाव नहीं आता।

आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बारिश के कारण आर्द्रता 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जनवरी में बढ़ी गर्मी के बाद यह राहत की बात हो सकती है।

वायु गुणवत्ता फिर बिगड़ी राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 4 फरवरी से और खराब हुआ है और यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आनंद विहार में AQI 336, चांदनी चौक में 328 और बुराड़ी क्रॉसिंग पर 260 रिकॉर्ड किया गया है।

दो दिन पहले ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-3 के प्रतिबंध हटा दिए थे, जिससे प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में कुछ राहत मिली थी।

मतदान पर बारिश का असर? बारिश और कोहरे की वजह से मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है, क्योंकि लोगों को सफर करने में दिक्कत हो सकती है। दिल्ली में आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

राजधानी में कुल 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

पूरे शहर में 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 19 मतदान केंद्रों में 699 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad