Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले योगी आदित्यनाथ, 2024 के लोकसभा चुनावों में रखें 75 सीटें जितने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव की...
भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले योगी आदित्यनाथ, 2024 के लोकसभा चुनावों में रखें 75 सीटें जितने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने और राज्य की 80 में से 75 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने को कहा।

2019 में, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 62 लोकसभा सीटें जीती थीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा की एक दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक में कहा, "हमें अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करनी है। हमें 75 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए।"

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की यह पहली राज्य कार्यकारिणी की बैठक थी। योगी ने कहा कि लोगों की मदद से और कोविड के दौरान हमारी कड़ी मेहनत से, हमें विधानसभा चुनावों में बेहतर परिणाम मिले।

उन्होंने कहा, "2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें उत्तर प्रदेश में 75 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना है।" प्रधानमंत्री के रूप में आठ साल पूरे करने के लिए मोदी को बधाई देते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 के रोडमैप के साथ, भाजपा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगी।

इससे पहले, बैठक को संबोधित करते हुए, भाजपा के राज्य प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और राज्य के लोगों को विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए बधाई दी।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad