Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, सोमवार, 8 अगस्त 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज नौकरी पैशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों व सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा और यदि कुछ नवीन कार्य करने की सोच रहे हैं तो समय पूर्ण रूप से आपके साथ है। मन में खुशी की उमंग दौड़ेगी। धन लाभ भी हो सकता है।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है और हो सकता है कि आज आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो। किसी पुराने रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। अगर आपने अपने क्रोध पर नियंत्रण नहीं किया तो सकारात्मक परिस्थितियों को नकारात्मक में बदलते समय नहीं लगेगा।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

भाग्यवर्धक दिन है। यदि विदेश में नौकरी, व्यवसाय या उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्नशील हैं तो अपने प्रयत्नों में तेजी लाएं, आपको आगे चलकर सफलता प्राप्त होगी। संपर्क के दायरे का विस्तार भी होगा। नौकरी में पूर्ण रूप से अनुशासन का पालन करें।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यवश आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसके कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आज आप अपनी वाकपटुता के कारण दूसरों के दिल में अपने लिए जगह बना पाएंगे। पत्रकारिता में यदि कॅरिअर बनाना चाहते हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आपको अपने कार्यों में सफलता चाहिए तो यह समझना होगा कि दो नावों पर सवार रहकर कोई भी कार्य पूर्ण नहीं किया जा सकता है।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आज आपका आधुनिक दृष्टिकोण आपको और आपके मित्रों को रूढ़ीवादी विचारों से लड़ने की क्षमता प्रदान करेगा जिसके कारण आप समाज को एक नई दिशा दिखा पाएंगे। धन संबंधित अत्यधिक लाभ होने की पूर्ण संभावना है। जो लोग सट्टे बाजार से संबंध रखते हैं उन्हें अप्रत्याशित लाभ के योग बने हुए हैं।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

अगर आप अपने विचारों को लेकर भ्रमित नहीं रहेंगे तो अपने कार्यों में अवश्य ही सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अगर अपने सहकर्मियों के व्यवहार से परेशान हैं तो उसके लिए अपने अधिकारियों के साथ बात कर सकते हैं। जिस पदोन्नति का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं वह आपको थोड़ी कठिनाईयों के बाद प्राप्त हो जाएगी।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आज आप अपने विरोधियों को उनके इरादों में असफल कर उन्हें धूल चटाने में सफल रहेंगे। जो लोग आपके पद का फायदा उठाने के लिए आपके मित्र बने हुए हैं उन सबकी असलियत धीरे-धीरे आपके सामने खुल कर आएगी। कोर्ट- कचहरी के जितने भी मसले आपको परेशान किए हुए थे उन सबसे आपको छुटकारा प्राप्त हो सकता है।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

ग्रह आप को पूरी तरह सपोर्ट करने को तैयार है इसलिए समय का सदुपयोग करते हुए अपनी कोशिशों में तेजी लाएं और अपने रुके हुए कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करें ताकि बाद में इस चीज का पछतावा ना हो कि समय का सदुपयोग क्यों नहीं किया।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

अपने पराक्रम के सामने अपने विरोधियों की ताकत को यदि आपने कम आंकने की कोशिश की तो यह आपकी बहुत बड़ी बेवकूफी होगी जो आपको बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक निपटाने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आपके विरोधियों के षड्यंत्रों के कारण लोगों को आपको लेकर जो भी गलतफहमियां हुई थी वे अब दूर होती दिखाई देंगी। पुराने चले आ रहे रोगों में सुधार आता दिखाई देगा। अपने पराक्रम और आत्मविश्वास के बल पर अपने सामने आ रहे संघर्षों का सामना भी हंसते हुए कर जाओगे।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

कार्यक्षेत्र में लाभप्रद स्थितियां बनेगी। अपनी योग्यता को सिद्ध करने के लिए यह समय बहुत उचित है। थोड़ी सी सूझबूझ से अगर काम लिया जाए तो आप अपने अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं जो कि एक फायदे का सौदा होगा। आज सहकर्मियों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad