Advertisement

आज कैसा रहेगा आपका दिन

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, बृहस्पतिवार, 1 सितंबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

उन सारे कार्यों को आज निपटाया जा सकता है जो अब बनने के करीब भी आ चुके हैं। हो सकता है बीच में कुछ स्पष्टीकरण हों लेकिन कार्य सिद्ध है। व्यवसायिक और व्यक्तिगत जिंदगी में तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

वृष: (15 मई - 15 जून)

धन संबंधी मामलों में भी थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जितने भी महत्वपूर्ण कार्य हैं या लोगों से मिलना-जुलना है उन्हें थोड़े समय के बाद संपन्न करने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी। संभवतः उसके बाद स्थितियां आपके पक्ष में न रहें।

मिथुन: (16 जून - 15 जुलाई)

आज व्यवसायिक लेन-देन में बातचीत के समय आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यद्यपि आपको यह भी याद रखना चाहिए कि आप और आपके पार्टनर एक ही उद्देश्य के लिए एक साथ कार्य कर रहे हैं। इसलिए किसी प्रकार के अहं भाव के कारण मतभेद ना पैदा होने दें।

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आपके जीवन के सभी अरिष्ट दूर होते दिखाई देंगे। आपके द्वारा ऐसे कार्य संपन्न होंगे जो लोगों के सामने आपके साहस का परिचय देंगे। एनर्जी लेवल पढ़ाई को लेकर बहुत हाई रहेगा। कोई नया प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। वर्क प्रेशर की वजह से आपको मानसिक तनाव व थकान महसूस हो सकती है।

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आज आप आशा से अधिक भाग्यशाली रहेंगे। धन का प्रवाह लगातार बना रहेगा क्योंकि आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। यह पैतृक या उपहार के रूप में भी हो सकता है। यद्यपि जीवन सुंदर होगा लेकिन दिमाग के किसी कोने में कुछ भ्रम भी हो सकते हैं और आप कभी-कभी परेशानी का अनुभव भी कर सकते हैं।

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आज आपके कार्य का परिदृश्य अति उत्तम रहेगा जिसकी वजह से आपके कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण हो जाएंगे और नगद धन का आगमन आपकी उम्मीदों के बाहर होगा। प्रबंधन भी इस स्थिति से बहुत प्रसन्न होगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। इसका अर्थ है चारों तरफ प्रसन्नता छाई रहेगी।

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

आपकी सफलताएं आपके अंदर अहंकार पैदा कर सकती हैं जिससे आपको खुद को बचाना है। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास व ऊर्जा भरी रहेगी जिसके बल पर आप विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर पाओगे। यदि किसी ने आपसे कर्ज मांगा है तो उसे थोड़े समय के लिए टाल देना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

पूंजी निवेश संबंधी उन योजनाओं पर आंख मूंदकर अमल नहीं करना चाहिए जिनके बारे में आप स्वयं भी बहुत स्पष्ट न हों। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं या कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हो सकता है।

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

जो लोग अपना व्यवसाय कर रहें हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। क्षमता और बुद्धिमत्ता उच्च कोटि की होगी। चारों तरफ से लाभ इंगित हैं। आपके अतिरिक्त प्रयास परिणाम प्रदान करेंगे। रूका हुआ धन आपकी आशा से जल्दी आपको प्राप्त हो जाएगा। आप अपने वर्तमान व्यवसाय में विस्तार का मन बना सकते हैं।

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आप मित्रों की मंडली में खरीदारी का आनंद उठाएंगे। आज आप में से कुछ के लिए एक नए रोमांस का विकास हो सकता है। जीवन साथी बहुत सूझबूझ वाला होगा। विदेश से संबंधित मसलों के क्षेत्र में अपने उच्चाधिकारियों की मदद लेने से उनमें निश्चित रूप से प्रगति होगी।

कुम्भ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

परिवार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए खुशहाली लिए रहेगा। परिवार के साथ आप किसी करीबी रिश्तेदार के साथ समारोह में शरीक होने जा सकते हैं। संतान को लेकर कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं लेकिन ये चिंताएं किसी अपने की मदद से जल्दी दूर होती चली जाएंगी।

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

अगर कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा। अगर परीक्षा, प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। जिन कार्यों को करने की आप हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे अब अपने पराक्रम और सूझबूझ के बल पर आप उन्हें पूरा कर पाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad