Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, रविवार, 13 नवंबर 2016’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

ग्रहों की अनुकूलता आपके रास्ते में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निबटने का साहस प्रदान करेगी। यदि आप विदेश में स्थापित किसी कंपनी में नौकरी की तलाश में हैं तो इसके आपको प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। केवल अत्यधिक विचार करने के बाद ही आज आप कोई आर्थिक निर्णय लेंगे।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

आप अपने आसपास कुछ बदलाव लाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको बेहद मेहनत करनी पड़ेगी। आप जो भी करेंगे उससे आपको लाभ अवश्य मिलेगा और आपमें एक संतुष्टि की भावना उत्पन्न होगी। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।

 

मिथुन: (16 जून - 15 जुलाई)

पेशेवर मोर्चे पर आज आप अपने प्रतिद्विन्द्वियों को हराकर पदोन्नति प्राप्त कर पाओगे। कार्य के सिलसिले में यात्राएं भी हो सकती हैं। शाम को शहर से बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है और यह फायदेमंद भी होगा। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नवीन विचार लाएंगे।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज एक ऐसा दिन है जब आपके सभी प्रयास फलीभूत होंगे। अपनी सृजनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के आपको बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। आपको अच्छा संगीत बनाने के लिए या कविता लिखने के लिए पहचाना जाएगा और आप देखेंगे कि आपके श्रोतागणों की संख्या बढ़ रही है।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

‘जितना गुड़ उतना मीठा’ इसलिए यह समझ लीजिए कि सपने सिर्फ देखने से ही नहीं पूरे होते बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है इसलिए आप अपने सपने को पूरा करने के लिए गुड़ रूपी जितनी मेहनत डालेंगे उतना ही मीठा फल पाएंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संबंधों का फायदा प्राप्त होगा।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आपकी तरक्की से आपके सहकर्मियों को ईर्ष्या हो सकती है जिसकी वजह से वे आपके अधिकारियों को आपके खिलाफ भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। जो लोग वायु सेवाओं से जुड़े हैं उन्हे जल्दी ही कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने कोई नया कार्य शुरू किया है तो यह अवश्य ध्यान रखें कि उसकी दिशा सही तरफ रहे। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी ना करें। जो चीजें अभी तक आपको परेशान कर रही थी उन सबका आपको हल प्राप्त होगा।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

कार्य स्थल पर आप सभी कार्यों को एकदम से निपटाने में बहुत ही कार्य कुशल होंगे। रोमांस में आप किसी नए संबंध में प्रवेश कर सकते हैं जो आपको गहनता से विचार करने पर मजबूर करेगा। पारिवारिक स्तर पर शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

जमीन, जायदाद, वाहन आदि खरीदने के लिए दिन अच्छा है। वर्तमान नौकरी, व्यवसाय आदि में आगे बढ़ने के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मन भी प्रसन्न रहेगा। मनमाफिक कार्यों के बनने में कठिनाईयां पेश आएंगी। कुछ मुद्दों पर लोग आपका विरोध करते भी मालूम पड़ेंगे।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी और कोई महत्वपूर्ण पदभार भी प्राप्त हो सकता है। अधिकारी, सहयोगियों के साथ सुंदर तालमेल देखने को मिलेगा। विरोधियों के षड्यंत्र आपके खिलाफ असफल रहेंगे। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला आपके खिलाफ चल रहा है तो उसमें भी राहत प्राप्त होगी।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी और उन कार्यों को करने का मन होगा जिसमें चुनौतियां भी शामिल हों। नौकरी, व्यापार में अच्छे लक्षण पैदा होंगे जिससे भावी भविष्य की आशाएं बलवती होंगी। पारिवारिक प्रोपर्टी का बंटवारा या आवंटन आसानी से संपन्न होने के आसार बन रहे हैं।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त के लिए आज का दिन अति उत्तम है। अभी तक किए गए सभी प्रकार के निवेशो में आपको लाभ होगा। अभी तक आपने जितनी भी योजनाऐं बनाई हैं उनसे आपको लाभ प्राप्त होगा। पड़ोसियों के साथ चले आ रहे पुराने वैर-भाव दूर होंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad