Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, बृहस्पतिवार, 26 जनवरी 2017’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी नहीं होगी लेकिन सुधार तेजी से होगा और जल्दी ही आप कॅरिअर के कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। व्यवसायिक कार्य इच्छानुकूल लाभ नहीं दे सकेंगे और साधारणतः निराशाजनक परिदृश्य ही इंगित है। आपके जीवन साथी के भावनात्मक पक्ष पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज का दिन अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए सर्वांगपूर्ण दिन है। कार्य स्थल पर कुछ सकारात्मक गतिविधियां होंगी जो आपको और अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगी। दिन का अंत शांतिपूर्ण शाम के रूप में अपने निकटस्थ और प्रियजनों के साथ बिताकर करें इससे आप खुद को काफी हर्षित महसूस करेंगे।

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज व्यक्तिगत जीवन में प्रसन्नता सुनिश्चित करने के लिए आपको कुछ सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता है। यदि आप एक लेखक, कलाकार, संगीतज्ञ हैं तो आपको बहुत अच्छे ऑफर प्राप्त होंगे। आप धैर्यवान, आशान्वित और सुपरिणामों के प्रति आश्वस्त होंगे।

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज आमदनी में अच्छा खासा लाभ दृष्टिगत है। जमीन-जायदाद और बिल्डिंग की गतिविधियां आपको धनी बनाएंगी। यदि आप कोई निजी व्यवसाय करने की योजना बना रहे हैं तो दिन शुभ है। जब आपको आवश्यकता होगी मित्र बहुत मददगार होंगे। किसी घनिष्ठ मित्र के साथ कोई छोटी दूरी की यात्रा की जा सकती है।

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

खुद को नकारात्मक विचारधारा में बिल्कुल भी लिप्त न करें क्योंकि यह आपको परेशान करेगी। आप स्थिति खराब होने की कल्पना कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। इसलिए अपने विश्वास और शक्ति को कम आंकना छोडें। यह समय अपने जीवन के साथ चलने का है।

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आपकी बातचीत की निपुणता में वृद्धि होगी और जो लोग जनता के कार्यों या मार्किटिंग से जुड़े हैं तो उन्हें अपने प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार आपके चित्त को प्रसन्न रखेगा। यह किसी मित्र जो विदेश में रह रहा है से हो सकता है।

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी नहीं होगी। आपको कोई निराशाजनक समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आप निम्नता का अनुभव कर सकते हैं। कार्य स्थल पर साथियों से आपको जो मदद मिलती है वह आपको अपने कार्य समय पर पूर्ण करने में सक्षम बनाएगी।

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

जहां तक कॅरिअर का संबंध है आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और आपके प्रतियोगी शांत होंगे। बिना अधिक परेशानी के आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। जो लोग अभी भी अपनी वर्तमान नौकरी में बने रहना चाहते हैं तो अब परिस्थितियों में उनके पक्ष में बदलाव आना प्रारंभ हो जाएगा।

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

कॅरिअर जीवन में अधिक प्राप्त करने के लिए स्वयं ही एक नया अवसर उपलब्ध होगा और बहुत जल्दी आप उसे झपट लेंगे। टेक्नीकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी नयी परियोजनाओं में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। बहुत संभावना है कि आज आपको कार्य से संबंधित यात्रा करना पड़ सकती है।

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

भविष्य में लाभ कमाने की नींव रखने के लिए आज का दिन उत्तम है। आप अपना प्रदर्शन उसी उत्साह से जारी रखेंगे जैसा बहुत अधिक लगन और आशाओं के साथ आप पहले कर रहे थे। आपके मनोभाव में हर तरफ गरमाहट होगी। आप अपनी शादी के विषय में भी फैसला ले सकते हैं।

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां उच्च कोटि की और भारी होंगी, इसलिए आपको उन्हें अपने दिन के कार्यक्रम में उच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। यह आपका निरंतर प्रयास और क्षमता ही होगी जिससे आप अपने कार्य को सुचारू रूप से चलाने में सफल रहेंगे। नगद धन की प्राप्ति काफी मात्रा में होगी।

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आज का दिन संतोषजनक होगा। आपमें पूर्णता का अहसास आयेगा। एक उद्योगपति के रूप में आपको इच्छित सफलता प्राप्त होगी और अच्छी परिस्थितियों की तरफ आगे बढ़ेंगे। आप जो भी क्षेत्र चुनेंगे उसमें स्थिर और सक्षम होंगे। पारिवारिक जीवन प्रसन्नता लिए रहेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad