Advertisement

आज कैसा रहेगा आपका दिन

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, शुक्रवार, 27 जनवरी 2017’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज आपको अधिकारियों के साथ आक्रामक व्यवहार से बचना है क्योंकि यह केवल आपकी समस्याओं में ही वृद्धि कर सकता है। यद्यपि आप और आपके व्यवसायिक सहयोगी कुछ मसलों पर नाराज हो सकते हैं इसलिए स्थिति को हाथ से निकलने से पहले इस पर बातचीत करनी चाहिए।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज आपका कठिन परिश्रम और लग्न आपको शुभ परिणाम देंगे। कार्य क्षेत्र में आप काफी समय के बाद एक अच्छे दिन से प्रफुल्लित होंगे। प्रतिस्पर्धा में दूसरों से आगे निकलने की आपकी क्षमता आपके अंतर्मन को प्रसन्न रखेगी। आर्थिक रूप से आप नगद धन इकट्ठा कर पाएंगे।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

ग्रहों का सुन्दर संयोग आपको बहुत अच्छे फल प्रदान करेगा। आप अपनी परिस्थितियों से अपना लाभ सुनिश्चित करेंगे। आप किसी भी व्यक्ति की शर्तों पर कार्य नहीं करेंगे। आपके अपने कायदे-कानून होंगे। आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का प्रदर्शन करने में शर्म का अनुभव न करें। कोई भी प्रोफेशनल बदलाव करने से पहले उस पर पुनः विचार करना चाहिए और यह भी कल्पना करें कि ये परिवर्तन आपके लिए अति उत्तम होंगे।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आज छात्र अपने प्रयत्नों में सफल होंगे। धन के आगमन में सुधार होगा और आप जमीन खरीदने में भी कुछ निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। इस बात की पूर्ण संभावना है कि आप अपना आवास बदल सकते हैं। यह आपकी तरफ से एक अच्छा कार्य होगा। आज पूरा दिन आपका मन हर्षित रहेगा।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आज आप परिवार के साथ समय बितायें। आप अपने किसी प्रिय के साथ समय व्यतीत करने की सोच सकते हैं और उसे कहीं बाहर घूमाने भी ले जा सकते है। एक साथ गुजारा हुआ यह समय आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। व्यवसायिक स्तर पर सब कुछ सुचारू चलेगा लेकिन कोई नया कार्यभार भी मिल सकता है।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

आज आपके प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आएगी और हो सकता है जल्दी ही आपके यह प्रेम संबंध विवाह के गठबंधन में बदल जाए। आज आपका जीवनसाथी आपसे थोड़ा नाराज हो सकता है। साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं तो यह साझेदारी भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

अपनी अंतःप्रज्ञा का विश्वास करने के लिए और अपनी आत्मा की आवाज पर पूरा ध्यान देने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। यह आपको आपकी क्षमता का पूर्ण प्रदर्शन करने में मदद करेगा। जीवन से जो अच्छी चीजें प्राप्त होती हैं उसके लिए अपने अधिकार की पहचान करें।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

भाग्य के सहयोग से आपको लगेगा की ग्रह आपको संघर्ष से निकलने का मार्ग प्रदान कर रहे हैं। अगर सचेत होकर सकारात्मक कर्म पर ध्यान लगाया जाए तो स्थितियां काफी हद तक आपके नियंत्रण में भी आ जाएंगी। यात्राओं का सिलसिला चलता रहेगा और उनसे सामान्य लाभ भी होता रहेगा।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आज आपके कार्यक्षेत्र में आपको आपकी सफलताओं के लिए सराहा जाएगा और आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपकी सफलताओं को देखकर आर्श्चय चकित रह जाएंगे। आज आपको कुछ अच्छी कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव आ सकते है। वर्तमान कार्यक्षेत्र में भी चीजें आपके पक्ष में होती चली जाएंगी।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज आप की वह सब इच्छाएं पूर्ण होंगी जिनका आप सपना देखा करते थे। आपके व्यवहार व अच्छे कार्यो के कारण समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा के बल पर आपको कोई महत्वपूर्ण व जिम्मदारी भरा पद प्राप्त हो सकता है जिसकी वजह आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

अपने पराक्रम और दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर आप अपने अतीत को भुलाकर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अपने कदम बढ़ा पाने में आपको सफलता प्राप्त होगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले घर के बड़ों से सलाह मशविरा अवश्य करें। किसी कठिन कार्य के बनने का अपार हर्ष होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad