पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने लाहौर में गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह वेस्टइंडीज दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी को रविवार को आईपीएल फ्रेंचाइजिंग राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान पद से हटा दिया गया और उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गयी। इस तरह से धोनी की अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों से कप्तानी के तौर पर पारी समाप्त हो गयी।