बीते शुक्रवार फ्रांस में हुए आतंकी हमलों के जवाब में फ्रांस ने सीरिया के इस्लामिक स्टेट के गढ़ पर बम बरसाए। इन विमानों ने जाॅर्डन और संयुक्त अरब अमीरात से उड़ान भरी थी। गौरतलब है कि पेरिस पर हुए आईएस के हमलों में 129 लोग मारे गए थे।
स्वचालित राइफलों और विस्फोटकों वाली बेल्ट का इस्तेमाल कर हमलावरों ने राजधानी पेरिस की कम से कम छह जगहों को हत्या के मंजर में तब्दील कर दिया। यह एक आम शुक्रवार की रात थी जो लहूलूहान हो गई। पेरिस के लोगों ने बार-बार इसे जनसंहार का शब्द दिया।