गुजरात की धरती पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने देश की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। यह प्रोजेक्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपये का है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से एक साल पहले यानी 2022 में पूरा करने की बात कही।
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के शिलान्यास के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच गुरुवार को गांधीनगर में हुई द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेताओं के बीच स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा सहयोग बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर सहमती बनी।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, "मैं जानती हूं कि जापान के राजदूत भारत को समर्थन देना चाहते हैं। मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि उन्हें तथ्यों को जांचे बिना ऐसे ही टिप्पणी करने से बचना चाहिए।"
चीन से सिक्किम बॉर्डर पर तनाव के बीच सोमवार को भारत ने बंगाल की खाड़ी में जापान और अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास शुरू किया है। इसे मालाबार नेवल युद्धाभ्यास 2017 नाम दिया गया है। हफ्ते भर चलने वाली इस युद्धाभ्यास का मकसद तीनों देशों के बीच गहरे मिलिट्री संबंध बनाना है।
अरब सागर में लगने वाली शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई अब प्रस्तावित 192 मीटर के बजाय 210 मीटर होगी। महाराष्ट्र सरकार ऐसा चाहती है क्योंकि चीन में बन रही बुद्ध प्रतिमा से किसी भी मायने में शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई कम नहीं होनी चाहिए।
ईमानदारी सबसे अच्छी नीति होती है और इसे चरितार्थ करते हैं हैं जापान की राजधानी टोक्यो के लोग। इसी कारण इस शहर को दुनिया का सबसे ईमानदार शहर माना जाता है। हर साल टोक्यो पुलिस के खोया-पाया विभाग के पास लोगों की खोई चीजें पहुंचती हैं। जब भी लोगों को कोई सामान कहीं लावारिस पड़ा मिलता है, तो लोग उसे पुलिस के पास पहुंचा देते हैं।