तुर्की के इस्तांबुल शहर में एक ऐतिहासिक केंद्र के निकट आज पुलिस के वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में सात अधिकारियों और चार नागरिकों की मौत हो गई।
हिलेरी क्लिंटन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए तैयार हैं। कैलिफोर्निया की महत्वपूर्ण प्राइमरी से पहले दो प्राइमरी में अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स को हरा चुकीं हिलेरी नामांकन जीत जाने पर अमेरिका की बड़ी पार्टी की पहली महिला उम्मीदवार बन जाएंगी। यह इतिहास रचने जैसा होगा।
रमजान के महीने में जयपुर शहर की जामा मस्जिद ने मुस्लिम महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इन महिलाओं को नमाज अता करने की इजाजत दी गई है। इसके लिए मस्जिद में अलग से जगह तय की गई है, साथ ही उनके लिए अलग से वजूखाना भी बनाया गया है।
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान एलेस्टर कुक टेस्ट इतिहास में 10 हजार रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन यह उपलब्धि हासिल की। कुक ने क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज भारत के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया।
गुजरात में वडोदरा की जामा मस्जिद में क्रिकेटर बंधुओं इरफान और युसूफ पठान का परिवार दुनिया की सबसे बड़ी कुरान को सहेजता है। इस मस्जिद की पहचान पठान बंधु रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक और अमेरिका तथा अन्य देशों के बीच दीवार खड़ी करने की डोनाल्ड ट्रंप की नीति की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि ऐसा करने से चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के प्रमुख सहयोगी अलग-थलग पड़ जाएंगे।
भारतीय चिकित्सा अनुसांधन परिषद (आईसीएमआर) सिकल सेल बीमारी की बेहतर समझ विकसित करने के क्रम में रोग का इतिहास लिख रहा है। यह रक्त का सामान्य वंशानुगत विकार है जो भारत में कई जनजातियों में पाया जाता है।
मध्य दिल्ली में फिक्की की इमारत में स्थित राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में बीती देर रात लगी भीषण आग ने संग्रहालय को नष्ट कर दिया और वहां रखी जानवरों की खाल से बनाए गए उनके प्रतिरूप जैसी कई प्रदर्शनीय वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।
केरल के कोट्टायम में ताझाथानगेडी में अपनी वास्तुकला और काष्ठ कला के लिए प्रसिद्ध एक हजार साल पुरानी मस्जिद ने मुस्लिम महिलाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।