Advertisement

Search Result : "प्रदेश"

ग्रामोदय से भारत उदय के जरिए गांवों में पकड़ बनाने की जुगत

ग्रामोदय से भारत उदय के जरिए गांवों में पकड़ बनाने की जुगत

बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुरु हुए केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना 'ग्रामोदय से भारत उदय’ अभियान को लेकर विपक्ष भले ही आलोचना कर रहा हो लेकिन सरकार इस अभियान से उत्साहित है। भाजपा इस अभियान को ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां तो इस अभियान को बड़े ही वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है और जहां पार्टी की सरकार नहीं है वहां कार्यकर्ता ही इस अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। तीन चरणों में चले इस अभियान का लक्ष्य गांवों में पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करके, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने, ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने, किसानों की प्रगति और गरीब लोगों की जीविका के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयास है।
उत्तर प्रदेश में प्रशांत का लक्ष्य कांग्रेस को मिले दो सौ से अधिक सीटें

उत्तर प्रदेश में प्रशांत का लक्ष्य कांग्रेस को मिले दो सौ से अधिक सीटें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर मजबूत करने में जुट गए हैं। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि कम से कम दो सौ सीटें जीतने का लक्ष्य रखा जाए।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूस्खलन से 16 की मौत, कई लापता

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूस्खलन से 16 की मौत, कई लापता

अरूणाचल प्रदेश के तवांग जिले में शुक्रवार को हुए भूस्खलन की चपेट में आ जाने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की वजह से अब भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
यूपी चुनाव में विपक्षी बाहुबलियों के खिलाफ जुझारू महिला नेता उतारेगी कांग्रेस

यूपी चुनाव में विपक्षी बाहुबलियों के खिलाफ जुझारू महिला नेता उतारेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद ले रही कांग्रेस विपक्ष के बाहुबली प्रत्याशियों के खिलाफ मजबूत और जुझारू महिला नेताओं को उतारेगी।
पहले शाही स्नान के साथ उज्जैन सिंहस्थ प्रारंभ

पहले शाही स्नान के साथ उज्जैन सिंहस्थ प्रारंभ

मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रति 12 वर्ष में लगने वाला और एक माह तक चलने वाला, दुनिया में हिंदुओं का सबसे बड़ा मेला सिंहस्थ कुंभ जूना अखाड़ा के साधु-संतों के आज सुबह पवित्र क्षिप्रा नदी में शाही स्नान करने के साथ शुरू हो गया।
राम मंदिर आस्था का मुद्दा, विकास पर लड़ेंगे यूपी चुनाव: भाजपा

राम मंदिर आस्था का मुद्दा, विकास पर लड़ेंगे यूपी चुनाव: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी न कि राम मंदिर के मुद्दे पर। पार्टी ने कहा कि राम मंदिर कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा है बल्कि यह देश के करोड़ों हिंदुओं के लिए एक आस्था का विषय है।
यूपी में होगी ‘सुल्तान’ की कुश्ती

यूपी में होगी ‘सुल्तान’ की कुश्ती

अभी कुश्ती का मौसम चल रहा है। सलमान खान की सुल्तान और आमिर खान की दंगल का विषय भले ही अलग हो लेकिन दोनों ही अपनी फिल्मों में पहलवान बने हैं।
अनधिकृत पूजा स्थलों की अनुमति भगवान का अपमान: सुप्रीम कोर्ट

अनधिकृत पूजा स्थलों की अनुमति भगवान का अपमान: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में सड़कों और फुटपाथों पर अनधिकृत पूजा स्थलों की मौजूदगी पर अधिकारियों की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई और कहा कि यह भगवान का अपमान है।
भाजपा जल्द करेगी उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों का एलान

भाजपा जल्द करेगी उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों का एलान

उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष बदलने के साथ ही पार्टी अब उम्मीदवारों का चयन करने में जुट गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसी माह के अंत तक कुछ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement