मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने पद्म विभूषण सम्मान मिलने पर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरे लिए भावुक क्षण था। पद्म विभूषण देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
पिछले साल भर में दस लाख से ज्यादा भारतवासियों ने स्वेच्छा से अपनी रसोई गैस सब्सिडी छोड़ी। एक विकासशील देश में मोदी सरकार ने इन लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का अभियान यह कहते हुए छेड़ा कि पैसा ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। सरकारी अनुदानों के बारे में आख्यान बदलने का यह प्रयास नई राह बनाता है। ज्यादातर सब्सिडी कम जरूरतमंद लोग चट कर गए हैं, इसके बारे में बहुत सार्वजनिक विमर्श हुआ है।