आज आधी से लागू होने वाले देश के बड़े आर्थिक सुधार जीएसटी प्रणाली को लेकर समाजवादी पार्टी अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पा रही है। जीएसटी लागू होने में महज कुछ ही घंटे बचे और सपा अभी भी य सोच नहीं पा रही है कि वे इसका समर्थन करें या विरोध।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बार फिर से अलगाववादी और हुर्रियत नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एनआईए ने हुर्रियत नेताओं को हिरासत में लेने के बाद एक बार फिर से उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली वार्ता पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। सोमवार को दोनों नेताओं की मुलाकात होगी।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यहां भाजपा कार्यकर्ता जबरन लोगों के घरों के बाहर 'मेरा घर भाजपा का घर' स्लोगन लिख रहे हैं।
एनडीए की ओर से रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लेकिन इस बीच पत्रकार राना अय्यूूूब की एक टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा प्रवक्ता नूूूूपुुुर शर्मा ने उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है।
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के गांव पिपलिया व्यास में रविवार को 60 वर्षीय किसान प्यारेलाल ओड ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अब यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्यारेलाल के परिजनों से मिलने पहुंचे। इधर जिला प्रशासन ने तत्काल न्यायिक जाँच के आदेश दे दिए।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में राहुल के दीर्घायु की कामना की है। राहुल गांधी इन दिनों विदेश में अपनी नानी और अन्य संबंधियों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी ने व्हाट्सऐप मैसेज को लेकर एक कड़ा कदम उठाया है। हाल ही में कांग्रेस ने अपने मेरठ के जिला अध्यक्ष विनय प्रधान को पद से हदा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि पार्टी से भी सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस का यह कदम उठाने की वजह यह है कि जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को पप्पू कह दिया था।