नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफे को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बुद्धिमानी करार दिया है। उन्होंने कहा कि पनगढ़िया ने गलत साबित होने से पहले बुद्धिमानी पूर्वक इस्तीफा दे दिया है।
एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उनका कहना है कि 31 अगस्त, 2017 उनके कार्यकाल का आखिर दिन होगा।
अभी से मिशन 2019 की तैयारी में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को अपने यूपी दौरे के आखिरी दिन कहा कि साल 2019 में भाजपा 2014 में मिली जीत से भी बड़ी जीत हासिल करेगी।
गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी उथल-पुथल मच गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का लखनऊ पहुंचना समाजवादी पार्टी के लिए संकट बन गया है। शाह के यूपी में आते ही सपा के तीन और बीएसपी के एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है।
बिहार में चल रहे सियासी घमासान ने आज अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर इस्तीफे का दबाव काम न आया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही इस्तीफा दे दिया है।