अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा आयोजित किसान मुक्ति यात्रा के चौथे दिन शनिवार की पहली जनसभा लोनखेड़ा, शहादा में सम्पन्न हुई। इस दौरान एनडीए के सांसद और किसान नेता राजू शेट्टी ने कहा कि उन्होंने मोदी जी को किसान समर्थक जानकर ही उनके साथ गठबंधन किया था लेकिन मोदी जी तो झूठे निकले।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में सियासत एक बार फिर उबाल पर है। गुरुवार को कई किसान संगठनों ने पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा है। इस दौरान किसानों के मुद्दे पर योगेंद्र यादव सहित कई किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मंदसौर में गिरफ्तार कर लिया गया है। वे अखिल भारतीय किसान संघर्ष-समन्वय समिति के बैनर तले 6 राज्यों में 12 दिनों की किसान मुक्ति यात्रा निकालने जा रहे थे जिसकी शुरुआत मंदसौर से हो रही थी।
सांसद रवींद्र गायकवाड़ की हवाई यात्रा पर प्रतिबंध हटाने की शिवसेना की मांग को नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू द्वारा स्वीकार नहीं करने के बाद लोकसभा में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। केंद्रीय मंत्री अनंत गीते समेत शिवसेना सदस्यों ने सदन में ही राजू को घेर लिया। सरकार ने इस मुद्दे का जल्द सर्वस्वीकार्य समाधान निकालने का भरोसा दिया।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एम.एम. पल्लम राजू ने आज बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निजी जीवन के अधिकारों को सम्मान दिया जाना चाहिए।
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को बलात्कार के एक मामले में आसाराम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। साथ ही अदालत ने एम्स को एक मेडिकल बोर्ड गठित कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पता करने को कहा।
हवाई किरायों में मनमानी वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंता के बीच नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने आज कहा कि हो सकता है कि एयरलाइन कंपनियां परियां नहीं हों लेकिन निश्चित तौर पर वह राक्षस भी नहीं हैं।
विमान किरायों की अधिकतम सीमा तय करना ज्यादातर यात्रियों के लिए घाटे का सौदा हो सकता है। नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर एयरलाइंस न्यूनतम किरायों में बढ़ोतरी कर सकती है। इससे पहले राजू ने कुछ दिन पहले विमान किरायों की सीमा तय करने से इनकार करते हुए कहा था कि विमानन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा से इस समस्या का हल हो जाएगा।