इसरो ने देश के सबसे भारी और ताकतवर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल जीएसएलवी मार्क-तीन को लांच कर एक और उपलब्धि हासिल की है। सैटेलाइट को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से शाम 5.28 बजे सफलता पूर्वक लांच कर दिया गया है!
राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए उन पर उत्तराखंड भूकंप त्रासदी का मजाक बनाने और स्वतंत्रता संघर्ष का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी पर विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दिया।
उत्तराखंड में आज रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य भागों में भी महसूस किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान ब्यूरो के ऑपरेशन प्रमुख जे.एल. गौतम ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में था। उन्होंने बताया, भूकंप की गहराई 33 किलोमीटर थी और यह रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया।
नेपाल में दो वर्ष पहले आए भूकंप के पश्चात माउंट एवरेस्ट की उंचाई को ले कर वैज्ञानिक समुदाय की ओर से व्यक्त की गई शंकाओं के समाधान के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग माउंट एवरेस्ट की उंचाई दोबारा नापेगा।
त्रिपुरा में आज दोपहर आए 5.7 की मध्यम तीव्रता के भूकंप से देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र हिल गया और पर्वतीय राज्य में कई जगह भूस्खलन हुए। भूकंप से जुड़ी घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर आया जिसका केंद्र राज्य के धलाई जिले में 28 किलोमीटर की गहराई पर था। डरे लोग घरों, दुकानों एवं इमारतों से बाहर भागे।
सफलता की एक नई गाथा लिखते हुए भारत ने आज परमाणु क्षमता से युक्त अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। 5,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने सें सक्षम इस मिसाइल का ओडि़शा तट से दूर अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया गया, जिसकी पहुंच पूरे चीन तक होगी।