हरियाणा विधानसभा में जैन संत तरुणसागर महाराज के कड़वे प्रवचन पर वाद-विवाद चल रहा है। पक्ष-विपक्ष के बीच वह अब तक कहां-कहां प्रवचन देने गए हैं इसका लेखा-जोखा निकाला जा रहा है।
जैन मुनि तरूण सागर के हरियाणा विधानसभा को संबोधित करने पर अपनी व्यंग्यात्मक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई हलकों से आलोचनाओं के घेरे में आए आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक और संगीतकार विशाल ददलानी ने हर तरह के राजनीतिक कार्य से दूरी बनाने की घोषणा की है। ददलानी ने यह भी कहा कि पार्टी छोड़ने का फैसला पूरी तरह उनका अपना है।
निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली भव्य फिल्म पद्मावती के सेट निर्माण का काम महबूब स्टूडियो में शुरू कर दिया है। फिल्म के मुख्य कलाकारों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
एक गरिमामय समारोह में डॉ. सुनीता जैन को उनकी कृति क्षमा के लिए 25वां व्यास सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. जैन ने क्षमा के माध्यम से तुलसीदास-रत्नावली के संबंधों का मार्मिक वर्णन किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने मौजूदा टेस्ट टीम में छठे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए रविंचद्रन अश्विन की तारीफ की है।
असम की एक अदालत ने आरएसएस के खिलाफ एक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आरोपी के तौर पर समन किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष को संघ के खिलाफ टिप्पणी के एक मामले में आपराधिक मानहानि का सामना करना है।
आगामी 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवार के नाम की घोषणा संजय सिंह और छोटेपुर की मौजूदगी में की गई। कौन कहां से लड़ेगा चुनावः
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मानहानि के मामले में स्थानीय अदालत के समक्ष पेश होने पर जमानत मिल गई है। अदालत ने सुनवाई के लिए 15 अक्तूबर की तारीख तय की है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद के साथ कांग्रेस की शनिवार से तीन दिवसीय बस यात्रा शुरू हो गई। कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार अपनी नई पारी की विधिवत शुरूआत अपने ससुराल उन्नाव जाकर करेंगी। लखनऊ से सटा उन्नाव कांग्रेस के बाह्मण नेता रहे उमाशंकर दीक्षित गढ़ रहा है और शीला उनकी बहू हैं। इससे पहले वे प्रदेश के अन्य इलाकों का भी दौरा करेगी।