उत्तर प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने दस सूत्रीय साझा संकल्प पत्र जारी किया है। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साझा संवाददाता सम्मेलन करके यह घोषणा पत्र जारी किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नारे काम बोलता है पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अनाचार को बढ़ावा देने वाले अखिलेश का काम नहीं बल्कि कारनामे बोलते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए सपा और कांग्रेस के गठबंधन को हताशा में किया गया अवसरवादी गठजोड़ करार देते हुए आज कहा कि बसपा इस बार हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा है कि बलात्कारियों को पहले जमकर पीटना चाहिए बाद में उनके घावों पर नमक और मिर्च रगड़ना चाहिए। बलात्कारियों पर एक आम आदमी अगर इस तरह की कठोर प्रतिक्रिया देता तो आवेशवश इसे एक हद तक सही समझा जा सकता था पर ऊंचे संवैधानिक पद पर बैठे एक मंत्री का ऐसा बयान देश के कानून पर सवारी कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को आज राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ-साथ सपा से भी निकाल दिया गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी :सपा: और कांग्रेस मिलकर जनता को यूपी को ये साथ पसंद है का नारा याद करा रहे हों, लेकिन कम से कम 12 सीटें ऐसी हैं जिन पर इन दोनों के ही प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।
कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद ने दावा किया कि कांग्रेस सपा का गठबंधन दो साल बाद आने वाले लोकसभा चुनावों में भी न केवल कायम रहेगा, बल्कि दोनों पार्टिंयां मिलकर सरकार भी बनाएंगी।
शुरुआती हिचकोलों के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन के विधानसभा चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के मद्देनजर प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों बसपा और भाजपा को मुस्लिम बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी रणनीति में रद्दोबदल करना पड़ा है।
यूपी चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव का ताजा बयान बेटे अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए भी बड़ा मददगार हो सकता है। पहले सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर नाराजगी जाहिर कर चुके नेताजी अब नरम पड़ते हुए गठबंधन के लिए प्रचार पर हामी कर दी है।