साध्वियों से रेप के मामलों में 20 साल की सजा पाने वाले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ पत्रकार की हत्या और साधुओं को नपुंसक बनाने के भी आरोप हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे की तेजी से सुनवाई करने के एक जज के आदेश पर सवाल उठाए थे। जेटली ने केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी (आप) के पांच नेताओं पर मानहानि का मुकदमा किया है।
रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह दोषी करार दिए जाने के बाद शुरू हुई हिंसा के एक दिन बाद हरियाणा सरकार ने शनिवार को जिले के पुलिस उपायुक्त को निलंबित कर दिया।
मंगलवार को लद्दाख की पानगोंग झील के किनारे चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि चीनी सैनिक यहां से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। घटना पानगोंग झील के फिंगर-6 के पास सुबह करीब 7.30 बजे हुई।