उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण 10 प्रतिशत के करीब हैं, परन्तु परंपरागत कारणों से उनका सामाजिक एवं आर्थिक कद इससे बहुत ऊंचा है। वोटबैंक को साधने हेतु, पार्टी ने महेंद्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन किया है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन आंतकियों ने इस बार जिला पुलिस लाइन को अपना निशाना बनाया है। इस हमलें तीन जवान शहीद हो गए जबकि CRPF के चार जवान समेत 5 लोग घायल हो गए हैं।
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने आज तड़के एक पुलिस लाइन में हमला किया, जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें भारतीय जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।