![चार्ल्स कोरिया: रोशनी और हवा से रचते थे इमारतें](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/8fc0a341f980206b46fc5711bc1bc102.jpg)
चार्ल्स कोरिया: रोशनी और हवा से रचते थे इमारतें
भारत के संभवतः सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित वास्तुकार (हालांकि मुझे स्थापति शब्द बेहतर नजर आता है) चार्ल्स कोरिया (1924-2015) का मुंबई में 16 जून को निधन हो गया। यह कला और स्थापत्य की दुनिया के लिए बुरी खबर है। उनका जन्म 1 सितंबर, 1930 के दिन सिकंदराबाद (आंध्र प्रदेश) में हुआ था। चार्ल्स कोरिया के निधन से कुछ ही दिन पहले चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन’ के रचनाकार नेकचंद (1924-2015) के न रहने की बुरी खबर मिली थी।