![92 साल बाद संघ का गणवेश बदला, अब निकर नहीं फुल पेंट पहनेंगे](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/f42c800c20b32e2bf1280ae9863765de.jpg)
92 साल बाद संघ का गणवेश बदला, अब निकर नहीं फुल पेंट पहनेंगे
स्थापना के 92 साल बाद राष्ट्रीय स्वसंयवेक संघ का गणवेश बदल गया है। संघ के स्वयंसेवक अब निकर की बजाय फुल पेंट पहनेंगे। मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर आयेाजित समारोह में खाकी निकर की बजाय ब्राउन फुल पैंट में सदस्यों ने मार्च किया। नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए।