सीमा के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच टकराव जारी है। अब चीन के सरकारी मीडिया ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने धमकी भरे लहजे में लिखा है कि चीन किसी भ्ाी टकराव के लिए तैयार है। वहीं चीन ने तिब्बत में युद्ध-अभ्यास भी किया है।
विश्व में मोदी सरकार की लोकप्रियता किस हद तक बढ़ी है इसका सबूत जानी-मानी कंपनी फोर्ब्स ने एक ट्वीट के माध्यम से पेश्ा किया है। फोर्ब्स ने अपने ट्वीट में बताया है कि अपनी वर्तमान सरकार पर भरोसा करने वाले देशों में भारत पहले नंबर पर है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी नेता प्रीति शर्मा मेनन के साथ हुई तीखी नोकझोंक है। दोनों नेताओं ने ट्विटर पर एक दूसरे के खिलाफ एक के बाद एक कई ट्वीट किए।
महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने आज वनडे करियर में अपने 6 हजार रन पूरे करते इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। यह उनका 182वां वनडे मैच है।
भारत के खिलाड़ियों का आजकल सुनहरा दौर चल रहा है। क्रिकेट के इतर दूसरे खेलों में भारतीय खिलाड़ी आए दिन बड़े उलटेफेर कर तहलका मचा रहे हैं। हाल ही में बैडमिटंन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया था।
भारत सहित दुनिया भर में एक बार फिर से साइबर हमला हुआ है। इसका शिकार भारत के मुंबई स्थित कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) समेत दुनिया की 20 बड़ी कंपनियां हुई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेशी दौरे के दौरान अमेरिका के वॉशिंगटन पहुंचे, जहां पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कई आहम बातें कहीं।