हाल-फिलहाल भाजपा के कई मंत्री और नेता अलग-अलग कारणों से सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के एक मंत्री जीएसटी का फुल फॉर्म नहीं बता पाए। जबकि लोगों के बीच वे जीएसटी के फायदे बताने गए थे।
भारत में पहली बार किसी बिल्डिंग को ट्रेडमार्क मिला है। यह बिल्डिंग कोई और नहीं बल्कि मुंबई का ताज महल पैलेस है, जिसे ट्रेडमार्क मिला है। 114 साल पुरानी ताज महल पैलेस की यह बिल्डिंग दुनिया की चुनिंदा ट्रेडमार्क वाली संपत्तियों के क्लब में शामिल हो गई है।
केंद्रीय विज्ञान-प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चीन में कहा कि वे देश में गाय के महत्व को साबित करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए गाय से मिलने वाले ‘पंचगव्य’ के फायदों को स्पष्ट करने के लिए योग्य वैज्ञानिक अनुसंधान रिसर्च कर रहा है। ‘पंचगव्य’ गाय के पांच उत्पादों- गाय के गोबर, गोमूत्र, गाय के दूध, दही और घी को एक साथ मिलाकर बनाया जाता है।
खासतौर पर गर्मी के दिनों में हम पुदीने की चटनी, पुदीने का शरबत जरूर उपयोग में लाते हैं । इतना ही नहीं हम दूसरे पेय पदार्थों में भी पुदीने का मिश्रण मिलाकर इसका भरपूर लुत्फ उठाते हैं। ऐसा हम स्वाद के लिए तो करते ही हैं साथ ही अपनी सेहत को भी पुदीने की शक्ति से नवाजते हैं।
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) या सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने भले ही अपनी पूर्णकालिक सदस्यता का दर्जा गंवा दिया हो लेकिन उन्हें बीसीसीआई एजीएम में रोटेशन आधार पर मतदान करने का मौका मिलेगा।