केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि जब तक हिंदुस्तान का किसान धनवान नहीं होता, हिंदुस्तान को धनवान बनाने की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का प्रयास जारी है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत होने के बाद उनका यह बयान सामने आया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी निक्की हेली और सीमा वर्मा समेत अपनी सभी महिला सहयोगियों की प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका को एक ऐसी जगह बनाने के लिए काम करेगा जहां महिलाएं उस तरह से काम कर सकें और उन्नति कर सकें जैसे पहले कभी नहीं हुई हो।
विश्व पुस्तक मेले का आज आखिरी दिन रहा और इसमें भाग लेने वाले प्रकाशकों ने पिछले सालों की तुलना में किताबों की बिक्री से अच्छा लाभ हासिल किया है और इस तरह से नौ दिनी यह आयोजन कई प्रकाशकों के लिए अच्छा रहा।
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने आठ नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों से पहले इससे संबंधित नए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जारी करने का संकल्प लिया है। महत्वपूर्ण जानकारियां लीक करने वाली उनकी वेबसाइट का आज 10वां स्थापना दिवस मनाया गया जिस मौके पर असांजे ने यह संकल्प लिया।