Advertisement

सम-विषम योजना ने कैसे बदली दिल्‍ली, बताएंगे ये 10 ट्वीट

दिल्‍ली में आज से लागू हुई सम-विषय योजना को लेकर लोगों में जितना उत्‍साह देखा जा रहा है इसके नतीजे भी उतने ही उत्‍साहवर्धक हैं। पहले दिन ही से दिल्‍ली की सड़कों पर इसका असर दिखने लगा है। लोगों में प्रदूषण कम करने को लेकर काफी जागरूकता देखी जा रही है।
सम-विषम योजना ने कैसे बदली दिल्‍ली, बताएंगे ये 10 ट्वीट

हालांकि, नए साल का पहला दिन होने की वजह से कई जगह छुट्ट‍ियां हैं और इसलिए भी ट्रैफिक कम है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अर‍विंद केजरीवाल के साथ उनके सभी मंत्री, विधायक और पार्टी के नेता सुबह से ही इस मुहिम को कामयाब बनाने में जुटे हैं। लोग भी बढ़-बढ़कर कार पूलिंग या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा है, पहली नजर में लग रहा है कि लोगों ने खुले दिल से इस योजना को अपनाया है। दिल्‍ली की जनता ने असंभव को संभव कर दिखाया। 

सोशल मीडिया पर इस योजना को लेकर बहुत से लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं जिसे देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि यह प्रयोग कैसे दिल्‍ली की सूरत बदल सकता है।

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad