Advertisement

32 साल के हुए रो-हिटमैन, तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज

टीम इंडिया के दाएं हाथ के तूफानी ओपनर और उपकप्तान रोहित शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं।...
32 साल के हुए रो-हिटमैन, तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज

टीम इंडिया के दाएं हाथ के तूफानी ओपनर और उपकप्तान रोहित शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। महाराष्ट्र में जन्मे रोहित ने अपने शानदार खेल की बदौलत भारतीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। जब से रोहित शर्मा को वनडे में ओपनिंग की ज़िम्मेदारी दी गई तभी से वो एक अलग तरह के बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि टीम इंडिया के हिटमैन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और करीब 50 के औसत के साथ लगातार बल्लेबाजी करते रहे। इसी दौरान रोहित ने कई दफा 150 का स्कोर भी पार किया। वहीं तीन बार 150 के अपने स्कोर को डबल सेंचुरी में भी बदला है।

आईपीएल में एक सफल कप्तान

रोहित शर्मा लिमिटेड क्रिकेट फॉर्मेट में अव्वल दर्जे के बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कप्तान भी हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में आईपीएल में मुंबई इंडियंस को तीन बार (2013, 2015, 2017) खिताब दिलाया है। एक समय था जब किसी बल्लेबाज के लिए वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना मुश्किल काम माना जाता था। कई क्रिकेटर्स इसके नजदीक भी पहुंचे लेकिन कोई 200 के आंकड़े को छू नहीं पाया। मगर क्रिकेट के इस हिटमैन ने एक नहीं तीन-तीन बार यह कारनामा किया।

वनडे में लगाए हैं तीन दोहरे शतक

लंबे छक्के मारने वाले रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है। रोहित ने अपने वनडे करिअर का पहला दोहरा शतक (209) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में साल 2009 में लगाया था। इसके बाद रोहित को वनडे क्रिकेट फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने की जैसे आदत सी हो गई और 14 नंवबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस पर रोहित ने दूसरा दोहरा शतक जमाया। रोहित ने इस दिन वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 264 रन भी खड़ा किया। यह एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने साल 2017 में मोहाली में एक बार फिर श्रीलंका टीम को निशाना बनाते हुए तीसरा दोहरा शतक जड़ा और 208 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

नवंबर-दिसंबर से खास रिश्ता

वनडे में रोहित के दोहरे शतकों का नवंबर-दिसंबर से एक खास रिश्ता है। मजे की बात यह है कि इनमें से दो तो नवंबर महीने में रोहित के बल्ले से आए हैं जबकि उन्होंने अपने करिअर की तीसरी डबल सेंचुरी दिसंबर में लगाई। इतना ही नहीं रोहित ने अपने टेस्ट करिअर में तीन शतक लगाए हैं और ये तीनों नवंबर महीने में ही आए।

रोहित शर्मा और रीतिका सजदेह दिसंबर (13 दिसंबर 2015) में ही विवाह बंधन में बंधे थे। वनडे में रोहित का तीसरा दोहरा शतक उनकी शादी की दूसरी वर्षगांठ पर ही आया था। उस डबल सेंचुरी के दौरान मोहाली के स्टेडियम में मौजूद रीतिका भावुक भी हो उठी थीं। शादी के तीन साल बाद 30 दिसंबर 2018 को ही रोहित शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया।

टी-20 में सबसे तेज शतक भी इनके नाम

अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर रोहित शर्मा टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने यह कारनामा बतौर कप्तान साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ अपने नाम किया था। इसके साथ ही रोहित शर्मा भारत की ओर से टी-20 में सबसे अधिक चार शतक लगाने वाले भी इकलौते बल्लेबाज हैं।

रोहित के नाम टी-20 मे सबसे ज्यादा रन भी

रोहित शर्मा के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन हैं। 2007 में अपने टी-20 करिअर की शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी ने अबतक 96 मुकाबलों की 86 पारियों में 2331 रन बनाए हैं। जहां 118 उनका सर्वाधिक स्कोर है। हाल ही में रोहित ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

ट्वीटर पर मिली बधाईयां

आईसीसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में तीन दोहरे शतक बनाए हैं, किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक 264 के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर सहित। क्या वह विश्व कप 2019 में अपने टैली में एक और दोहरा शतक जड़ सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी अपने चैंपियन को शुभकामना दी: “जन्मदिन मुबारक हो, हिटमैन। जैसा कि हमारे चैंपियन रोहित शर्मा आज 32 साल के हो गए, हम उनके 264 के सबसे बड़े व्यक्तिगत एकदिवसीय स्कोर को याद करते हैं।

रोहित के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, सहवाग ने लिखा: "हिट था, हिट है, हिट रहेगा- देश हित में!

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad