Advertisement

बेन स्टोक्स के पिता की हालत गंभीर, जोहांसबर्ग के एक अस्पताल में कराया भर्ती

इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता की हालत गंभीर है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दक्षिण अफ्रीका के...
बेन स्टोक्स के पिता की हालत गंभीर, जोहांसबर्ग के एक अस्पताल में कराया भर्ती

इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता की हालत गंभीर है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट से ठीक पहले उन्हें जोहांसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने पिता गेरार्ड की तबीयत खराब होने का पता चलते ही बेन प्रैक्टिस सेशन छोड़कर सीधे अस्पताल पहुंचे। बयान में यह भी कहा गया कि स्टोक्स मंगलवार को टीम के अभ्यास में नहीं रहेंगे।

न्यूजीलैंड से मैच देखने दक्षिण अफ्रीका आए थे

स्टोक्स के पिता से जुड़ी यह जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी है। बेन स्टोक्स फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं। पूर्व रग्बी खिलाड़ी गेड अपने बेटे बेन स्टोक्स के खेल पर करीबी नजर रखते रहे हैं। यही वजह है कि वे न्यूजीलैंड स्थित अपने घर से बेटे का प्रदर्शन देखने दक्षिण अफ्रीका आए हुए थे।

विश्व कप 2019 के दौरान इंटरव्यू दिया था

दुनिया ने पहले बेन स्टोक्स के पिता गेरार्ड का नाम विश्व कप 2019 के दौरान सुना था। जब उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड की हार के बाद वहां एक स्थानीय चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि, 'आज न्यूजीलैंड में जितने पिता हैं, उनमें से सबसे ज्यादा नफरत मुझसे की जा रही होगी। मेरे लिए तो दोनों तरफ ही बराबर थे।'

बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ था

दरअसल, बेन स्टोक्स भले ही आज इंग्लैंड के नागरिक हैं और वहीं की टीम से खेलते हैं, लेकिन उनका जन्म न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ था। उनका परिवार आज भी वहीं रहता है। इंग्लैंड के लिए 59 टेस्ट और 95 वनडे खेलने वाले 28 वर्षीय बेन स्टोक्स की पैदाइश 4 जून 1991 को न्यूजीलैंड की राजधानी क्राइस्टचर्च में हुई थी। 

इंग्लैंड को विश्व कप जिताने में निभाई अहम भूमिका

12 साल की उम्र में इंग्लैंड आकर क्रिकेट सीखने वाले बेन स्टोक्स ने विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड के लिए नाबाद 84 रन की पारी खेलकर और टीम को टाई तक ले गए थे। इसके बाद सुपर ओवर में भी वो बल्लेबाजी करने उतरे और वहां भी 8 रन का योगदान देकर न सिर्फ मैन ऑफ द मैच रहे बल्कि पहली बार इंग्लैंड को वर्ल्ड कप दिलाया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad