Advertisement

दीपिका संग परिणय सूत्र में बंधे दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक भी आखिरकार स्‍क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल के साथ मंगलवार को परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों की सगाई 15 नवंबर 2013 में ही हो गई थी।
दीपिका संग परिणय सूत्र में बंधे दिनेश कार्तिक

 बचपन की मित्र निकिता से दिनेश का तलाक हो जाने के बाद उनकी सगाई हुई थी। निकिता अब दिनेश के ही अच्छे मित्र रहे टेस्ट खिलाड़ी मुरली विजय की पत्नी है। चेन्नई में ईसाई रीति-रिवाज से दिनेश और दीपिका परिणय सूत्र में बंधे। अब 20 अगस्त को ये दोनों तेलुगू-नायडू रिवाज से विवाह की रस्में दोबारा निभाएंगे।

 विश्व स्क्वैश रैंकिंग में शीर्ष दस ख‌िलाड़ियों के बीच जगह बनाने वाली पल्लिकल पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। बताया जाता है कि दिनेश हमेशा दीपिका को सहयोग करते रहे हैं और कॉमनवेल्‍थ गेम्स के दौरान डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान भी दिनेश उनके साथ थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad