Advertisement

10 जून का इतिहास: 39 साल पहले आज ही के दिन लॉर्ड्स मैदान पर पहला टेस्‍ट मैच जीती थी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 10 जून का दिन बेहद खास कारण से अंकित है। आज ही के दिन 39 साल पहले भारतीय टीम को...
10 जून का इतिहास: 39 साल पहले आज ही के दिन लॉर्ड्स मैदान पर पहला टेस्‍ट मैच जीती थी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 10 जून का दिन बेहद खास कारण से अंकित है। आज ही के दिन 39 साल पहले भारतीय टीम को पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्‍ट मैच में जीत हासिल हुई। कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने 10 जून 1986 को इंग्‍लैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था।

1986 में जब इंग्‍लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम से किसी ने इस जीत की उम्मीद नहीं की थी। इस मैच में इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 341 में रन पर सिमट गई। इसके बाद इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज दूसरी पारी में 180 रन पर ही सिमट गए। ऐसे में भारत के पास मैच जीतने का बेहतरीन मौका था और उन्‍होंने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 136 रन का लक्ष्‍य हासिल कर लिया और इतिहास रच दिया।

इसके अलावा दस जून का दिन इसलिए भी अहम है क्योंकि 2024 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ के आदित्य-एल1 अंतरिक्षयान के दो रिमोट सेंसिंग उपकरणों ने सौर लपटों की तस्वीरें लीं। भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 छह जनवरी 2024 को लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) पर पहुंचा। 

यह अभियान दो सितंबर, 2023 को शुरू हुआ था, जिसके 127 दिन बाद दस जून को उपकरणों ने सौर लपटों की तस्वीरें लीं। देश-दुनिया के इतिहास में 10 जून की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा नीचे दिया गया है:

1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली के शासक बने। इससे पहले दिल्ली के सुलतान अलाउद्दीन मसूद शाह को निर्वासित कर दिया गया।

1829: ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।

1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।

1931: नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।

1934: सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।

1940: इटली ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1946: राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।

1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान मिग का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू।

1967: इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर युद्ध विराम को स्वीकार करके छह दिन से जारी अरब युद्ध को समाप्त कर दिया। इस दौरान इजराइल ने यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के लिए पवित्र माने जाने वाले यरूशलम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।

1971: अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।

1972: मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकूलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।

1986: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की।

1999: नाटो ने कोसोवो पर पिछले 79 दिन से की जा रही बमबारी को रोकने का ऐलान किया। क्षेत्र से सर्ब सैनिकों की वापसी शुरू होने पर यह घोषणा की गई।

2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘शाहगौरी’ कर दिया।

2003: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।

2021: कवि, प्रोफेसर एवं फिल्म निर्माता बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन।

2023: ‘पार्टीगेट’ रिपोर्ट के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सांसद पद छोड़ा।

2024: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ के आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान ने सौर लपटों की तस्वीरें लीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad