Advertisement

विश्व टी20 के पहले ही मैच में भारत की करारी हार

विश्व टी20 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम 127 रनों के छोटे से लक्ष्य को भी नहीं हासिल कर पाई और सिर्फ 79 रन पर ऑल आउट हो गई।
विश्व टी20 के पहले ही मैच में भारत की करारी हार

इसके साथ ही न्यूजीलैंड को पहली बार टी20 में हराने का भारत का ख्वाब भी टूट गया। भारतीय टीम 18.1 ओवर में 79 रन पर ढेर हो गई जो उसका इस प्रारूप में दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इस तरह से कीवी टीम भारत के विजय अभियान पर भी रोक लगाने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अब तक सभी पांचों टी20 मैच जीते हैं।  नागपुर में खेले गए मैच में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 126 रन पर रोकने में कामयाबी हासिल कर ली जो कि भारत के खिलाफ टी20 मुकाबलों में न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर है मगर इसके बावजूद भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड की ओर एंडरसन और रोंकी ने समझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला। एंडरसन ने 34 रन बनाए जबकि रोंकी ने 21 रन बनाए।   भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी का हाल यह रहा कि शीर्ष 7 बल्लेबाज 50 रन के स्कोर से पहले ही पवेलियन लौट चुके थे।

शीर्ष बल्लेबाजों में धोनी और कोहली ही कुछ संघर्ष कर पाए मगर बाकी के बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए। कोहली के 21 रन पर आउट होने के बाद बाद धोनी ने कुछ हद तक भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की मगर 30गेंदों में 30 रन बना कर धोनी के आउट होने के बाद भारत की हार तय हो गई। धोनी नवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से सेंटनर ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए जबकि ईश सोढी ने 3 विकेट चटकाए। मैच के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा‍ कि इस पिच पर न्यूजीलैंड को 126 रन पर रोकना बड़ी उपलब्धि थी मगर बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad