Advertisement

नागपुर टेस्ट: पुजारा-विजय के शतकों की बदौलत दूसरे दिन भारत को 107 रन की बढ़त

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों के नाम...
नागपुर टेस्ट: पुजारा-विजय के शतकों की बदौलत दूसरे दिन भारत को 107 रन की बढ़त

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। 

टीम इंडिया ने मुरली विजय (128) और चेतेश्वर पुजारा(121*) के शतक और विराट कोहली (54*) के अर्धशतक की बदौलत मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दिन के स्कोर 11/1 से खेलना शुरु करने के बाद भारत ने दूसरे दिन का समापन 312/2 के स्कोर के साथ किया। भारत ने दूसरे ही दिन 107 रन की बढ़त हासिल कर ली है। 

भारत का पूरे दिन में दो विकेट गंवाए। आउट होने वाले बल्लेबाज मुरली विजय (128) और लोकेश राहुल (7) रहे। 8 महीने बाद अंतिम एकादश में वापसी करने वाले मुरली विजय ने 221 गेंद में 128 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 209 रन जोड़े। दिन के पहले दो सेशन में टीम इंडिया ने कोई विकेट नहीं गंवाया। चायकाल के बाद मुरली रंगना हेराथ की गेंद पर कैच होकर पवेलियन लौट गए। 

विजय के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विराट ने तेजी से रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े पुजारा के साथ 96* रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 300 रन के पार पहुंचाया। इस दौरान पुजारा ने 244 गेंदों में करियर का 14वां टेस्ट शतक जड़ा। वहीं विराट ने 66 गेंद में 15वां टेस्ट शतक बनाया। विराट ने अपनी इस पारी में 5 चौके जड़े। दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा 121 और विराट 54 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे।

इससे पहले श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में ऑल आउट होते हुए 205 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 4 वहीं ईशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट लिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad