Advertisement
Home खेल क्रिकेट एशिया कप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार बना चैम्पियन

एशिया कप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार बना चैम्पियन

आउटलुक टीम - SEP 17 , 2023
एशिया कप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार बना चैम्पियन
एशिया कप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार बना चैम्पियन
ANI
आउटलुक टीम

मोहम्मद सिराज के सनसनीखेज जादू की बदौलत भारत ने रविवार को कोलंबो में श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर एशिया कप जीत लिया। सिराज ने फाइनल में छह विकेट लेकर भारत को श्रीलंका को महज 50 रन पर आउट करने में मदद की। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया।

एशिया कप (टी20, वनडे) के इतिहास में भारतीय टीम ने ही सबसे ज्यादा 8 बार खिताब अपने नाम किया है. भारत ने 1984, 1988, 1990/91,1995, 2010, 2016 और 2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीता। वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम अपने पहले छह विकेट 12 रन पर गंवाकर शर्मनाक स्थिति में फंस गई। उनकी पारी महज 15.2 ओवर में खत्म हो गई। सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिए, जबकि हार्दिक पंड्या ने तीन विकेट लिए। भारत ने शुबमन गिल (नाबाद 27) और ईशान किशन (नाबाद 23) की मदद से 6.1 ओवर में 51 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग में मोर्चा संभाला था। कप्तान रोहित शर्मा इस बार बैटिंग के लिए नहीं उतरे।

गेंदों की हिसाब से भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की। इससे पहले गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत साल 2001 में आई थी। तब उसने केन्या को ब्लोमफोंटेन के मैदान पर 231 गेंद बाकी रहते 10 विकेट से हराया था।

संक्षिप्त स्कोर: श्रीलंका 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑल आउट (कुसल मेंडिस 17; मोहम्मद सिराज 6/21, हार्दिक पंड्या 3/3)। 6.1 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 51 रन (शुभमन गिल 27 नाबाद, इशान किशन 23 नाबाद)।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
MORE FROM OUTLOOK HINDI

Advertisement
Advertisement