Advertisement

आईपीएल से जुड़ी अपडेट, भारत के विश्व कप विजेता कोच को मुंबई इंडियंस ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे बुधवार को इसी भूमिका में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई...
आईपीएल से जुड़ी अपडेट, भारत के विश्व कप विजेता कोच को मुंबई इंडियंस ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे बुधवार को इसी भूमिका में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ गए।

राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में म्हाम्ब्रे का कार्यकाल इस वर्ष जून में समाप्त हो गया था, जब भारत ने अमेरिका में टी-20 विश्व कप जीता था।

फ्रेंचाइजी ने कहा कि 52 वर्षीय यह खिलाड़ी गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने के साथ काम करेगा, जो दो साल के अंतराल के बाद मुंबई इंडियंस के कोचिंग सेट-अप में लौटे हैं।

म्हाम्ब्रे इससे पहले आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस की खिताब जीतने वाली टीम और 2010, 2011 और 2013 में चैम्पियंस लीग टी20 में भी टीम के साथ काम कर चुके हैं।

मुंबई इंडियंस ने सोमवार को जयवर्धने को मुख्य कोच के रूप में वापस टीम में शामिल किया, जिन्होंने 2017-2022 के बीच टीम को तीन खिताब दिलाए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad