Advertisement

जानिए, सहवाग ने क्यों कहा, ‘हाथों ने हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले?’

क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग के ‘बोल’ की चर्चा गरम है। सहवाग ने कहा कि इन हाथों ने हथियार छोड़े है, चलाना...
जानिए, सहवाग ने क्यों कहा, ‘हाथों ने हथियार छोड़े हैं, चलाना नहीं भूले?’

क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग के ‘बोल’ की चर्चा गरम है। सहवाग ने कहा कि इन हाथों ने हथियार छोड़े है, चलाना नहीं भूले हैं।

दरअसल स्विटजरलैंड के पर्यटन स्थल सेंट मोरिट्ज में गुरुवार को सेंट मोरिट्ज आइस क्रिकेट-2018  का आयोजन किया गया। इसमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें एक टीम के कप्तान वीरेंदर सहवाग थे तो दूसरी टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी थे। खास बात यह थी कि मजबूत पिच के बजाय 22 यार्ड का बर्फीली पिच पर मैच खेला गया था। इस दौरान सहवाग का बल्ला इस मैदान में भी बोल उठा। उन्होंने 31 गेंदों पर शानदार 62 रन बनाएं। फिर उन्होंने मैच के बाद ट्विटर पर लिखा, ''इन हाथों ने हथियार छोड़े है, चलाना नहीं भूले हैं।''

सहवाग को हाथों पैलेस डायमंड्स टीम की कमान दी गई तो वहीं रॉयल्स के कप्तान शाहिद आफरीदी रहे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहवाग की टीम ने 20 ओवर में 164 रन जड़े। जिसमें सबसे ज्यादा 62 रन सहवाग ने बनाए। उन्होंने शोएब अख्तर और अब्दुल रज्जाक की गेंदों पर छक्के भी लगाए। हालांकि शोएब अख्तर ने उन्हें आउट कर दिया।

जवाब में शाहिद आफरीदी की टीम रॉयल्स ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 15 ओवर में ही मैच अपनी टीम के नाम कर लिया। उनकी टीम से ओवेज शाह ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड इन्हें ही दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad