Advertisement

मुंबई के खिलाफ पंत ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, पहले धोनी के नाम था यह रिकोर्ड

आईपीएल के 12वें संस्करण के तीसरे मुकाबले में दिल्ली की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक तूफानी...
मुंबई के खिलाफ पंत ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, पहले धोनी के नाम था यह रिकोर्ड

आईपीएल के 12वें संस्करण के तीसरे मुकाबले में दिल्ली की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होने 27 गेंदो पर 78 रन बनाए। पंत ने अपनी पारी के दौरान सात चौके और सात छक्के लगाए। इस पारी के साथ ही उन्होने विश्व कप की टीम में अपना दावा और मजबूत कर लिया है।

पंत ने लगाया मुंबई के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक

पंत आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे तेज(18) अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा। धोनी ने 2012 में मुंबई के खिलाफ 20 गेंद में अर्धशतक लगाया था। साथ ही वे दिल्ली की ओर से सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गये हैं। उन्होने 18 गेंदो पर अपना अर्धशतक पूरा किया उनसे ऊपर अब केवल क्रिस मॉरिस हैं जिन्होने 2016 में गुजरात के खिलाफ 17 गेंदो पर यह कारनामा किया था। इस शानदार पारी की बदोलत उन्होने आईपीएल के इतिहास का 10वां सबसे तेज अर्धशतक भी जमाया। अगर बात करें सबसे तेज अर्धशतक की तो वो के एल राहुल के नाम है। उन्होने 14 गेंदो पर यह रिकोर्ड बनाया था।

ये हैं शीर्ष 10 खिलाड़ी

क्रमांक

       खिलाड़ी

   गेंदे

1

के एल राहुल

14

2

युसूफ पठान

15

3

सुनील नारायण

15

4

सुरेश रैना

16

5

क्रिस गेल

17

6

एड़म गिलक्रिस्ट

17

7

क्रिस मॉरिस

17

8

किरोन पोलार्ड

17

9

सुनील नारायण

17

10

ऋषभ पंत

18

धवन और इनग्राम ने की अर्धशतकीय साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने ऊतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर पृथ्वी शॉ दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। उन्हें मैक्लेनाघन ने सात रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद मैक्लेनाघन ने दिल्ली को दूसरा झटका देते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर को भी आउट कर दिया। अय्यर 16 रन बनाकर पोलार्ड को कैच थमा बैठे। कॉलिन इनग्राम ने 47 रन और शिखर धवन ने 43 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की। पंत ने 27 गेंद पर 78 रन की पारी खेली और इन पारियों की बदोलत दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बनाए। मुंबई की ओर से मिचेल मैक्लेनाघन ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए।

युवराज ने भी जड़ा अर्धशतक

मुंबई ने अपनी टीम में जम्मू-कश्मीर के रासिख सलाम को भी शामिल किया। 17 साल के सलाम का यह पहला आईपीएल मैच है। युवराज सिंह ने भी मुंबई के लिए अपना डेब्यू किया और अपने पहले मैच में युवराज सिंह ने भी अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होने 35 गेंदो पर 53 रनों की पारी खेली।  उनके अलावा क्रुणाल पांड्या ने 32 और डी कोक ने 27 रन बनाए और इस तरह मु्ंबई 19.2 ओवर में 176 रनो पर सिमट गई। दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रन से हरा दिया। यह मुंबई के खिलाफ उनकी लगातार तीसरी जीत है। पिछले सीजन में उन्होने मुंबई की टीम को दो मैचो में हराया था। वहीं, मुंबई की टीम 2012 के बाद से टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं जीत सकी है।

बुमराह की चोट ने बढ़ाई मुश्किलें

दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में बुमराह चोटिल हो गए थे, गेंदबाजी के दौरान वे पिच पर गिर गए थे। उनके बाएं कंधे में चोट लग गई। चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे, वे भारतीय टीम के मुख्य गेंदबाज है। टीम इंडिया 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में विश्व कप में हिस्सा लेगी। ऐसे में बुमराह का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

संक्षिप्त स्कोर: 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स 213/6 (ऋषभ पंत 78 नाबाद, कॉलिन इनग्राम 47,मिचेल मैक्लेनाघन 3/40)।  मुंबई इंडियंस 176 (युवराज 53, क्रुणाल पांड्या 32, कगिसो रबाडा 2/23)।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad