Advertisement

श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया, रोमांचक मुकाबला एक ओवर पहले खत्म

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का चौथा मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया जिसमें श्रीलंका ने 7 विकेट से जीत हासिल की। 322 रनों के लक्ष्य को पूरा करने उतरी टीम श्रीलंका ने सिर्फ तीन विकेट गंवाकर टार्गेट पूरा कर लिया। 1 ओवर 2 गेंद शेष रहते ही श्रीलंका ने 322 रन बना लिए।श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली जबकि दनुष्का ने 76 रन बनाए।
श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया, रोमांचक मुकाबला एक ओवर पहले खत्म

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ग्रुप-बी का चौथा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया।टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शिखर धवन (125), रोहित शर्मा (78) और महेंद्र सिंह धोनी (63) की बेहतरीन पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट गवांकर 321 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के लिए लसिथ मलिंगा ने 2, सुंरगा लकमल, नुवान प्रदीप, थिसारा परेरा और असेला गुणारत्ने ने एक-एक सफलता हासिल की।

धोनी की धमक काम ना आई

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी लगाए। उन्होंने अपना अर्धशतक 46 गेंदों में पूरा कर लिया। ये धोनी के वनडे करियर की 62वीं फिफ्टी रही। वहीं श्रीलंका के खिलाफ उनके करियर की 17वीं फिफ्टी थी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad