Advertisement

CWC23: भारत-न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल पर खतरा? मैच से पहले मुंबई पुलिस को मिली धमकी

क्रिकेट के महाकुंभ यानी विश्व कप के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के...
CWC23: भारत-न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल पर खतरा? मैच से पहले मुंबई पुलिस को मिली धमकी

क्रिकेट के महाकुंभ यानी विश्व कप के सेमीफाइनल का पहला मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। मगर इस बीच मैच को निशाना बनाए जाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला है, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

दरअसल, मुंबई पुलिस को प्राप्त संदेश में कहा गया कि मैच के दौरान नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। मुंबई पुलिस के अनुसार अज्ञात शख़्स ने ट्विटर के माध्यम से यह धमकी दी है। अब इसे गंभीरता से देखते हुए मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम और इसके आसपास के इलाक़ों में सख्ती बढ़ा दी है।

मुंबई पुलिस ने कहा, ''किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश पोस्ट किया कि आज वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के दौरान एक नापाक घटना को अंजाम दिया जाएगा। स्टेडियम के आसपास के इलाके में कड़ी निगरानी की जा रही है। उस व्यक्ति ने अपने पोस्ट पर मुंबई पुलिस को टैग किया था और एक फोटो में बंदूक, हथगोले और गोलियां दिखाई थीं।"

गौरतलब है कि भारत ने पॉइंट्स टेबल में टॉप किया था जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने लीग चरण को चौथे पायदान पर ख़त्म किया। भारत अबतक इस विश्व कप में एक भी मुकाबला नहीं हारा है। धर्मशाला में हुआ भारत और न्यूजीलैंड का एक मात्र मुकाबला भी भारत ने जीता था। ज्ञात हो कि 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमें भिड़ी थीं, जिसमें इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad