Advertisement

मेसी के नाम एक और उपलब्धि, मिला बेस्ट गोल का अवॉर्ड

बार्सिलोना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने बेस्ट गोल अवॉर्ड में क्लीन स्वीप किया। बार्सिलोना के बेस्ट गोल...
मेसी के नाम एक और उपलब्धि, मिला बेस्ट गोल का अवॉर्ड

बार्सिलोना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने बेस्ट गोल अवॉर्ड में क्लीन स्वीप किया। बार्सिलोना के बेस्ट गोल अवॉर्ड के टॉप-3 गोल अर्जेंटीना के फुटबॉलर मेसी के रहे। मेसी के 2007 में कोपा डेल रे सेमीफाइनल में गेटाफे के खिलाफ किए गए विजयी गोल को सर्वश्रेष्ठ गोल चुना गया। तब इस गोल ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो मेराडोना के 1986 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ किए गए गोल की याद दिलाई थी।

शीर्ष चार में तीन गोल मेसी के

इस प्रतियोगिता का अंतिम चरण 20 मार्च से शुरू हुआ और इसमें चार गोलों ने जगह बनाई जिसमें मेसी के तीन और सेर्जी रॉबर्टो के एक गोल को शामिल किया गया था। मेसी के कोपा डेल रे सेमीफाइनल वाले गोल को सबसे ज्यादा 45% वोट मिले। मेसी ने हॉफ से गेंद पर कब्जा किया था और चार डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद गोलपोस्ट तक पहुंचाई थी। बेस्ट गोल में दूसरे नंबर पर मेसी का एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ किया गया गोल रहा। 2015 कोपा डेल रे के फाइनल में किए इस गोल को 28% वोट मिले। तीसरे नंबर पर उनका रियाल मैड्रिड के खिलाफ ला लिगा में किया गया गोल रहा। 2011 में सेंटियागो बर्नबेउ में किए इस गोल को 16 फीसदी वोट मिले।

बेस्ट गोल की रेस में शामिल 63 में से 10 मेसी के थे

बार्सिलोना के सर्जी रॉबर्टो का 2016-17 में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाफ चैम्पियंस लीग के प्री क्वार्टर फाइनल में किया गोल चौथे नंबर पर रहा जिसे 11 फीसदी वोट मिले। बेस्ट गोल की रेस में 63 गोल थे, इसमें से 10 गोल मेसी के थे। बेस्ट गोल चुनने के लिए 160 देशों के पांच लाख फैंस ने वोट दिए। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना की ओर से पहली बार यह अवॉर्ड दिया गया। मेसी के नाम एक क्लब की ओर से सबसे ज्यादा 45 हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड है। ला लिगा में सबसे ज्यादा फ्री किक (39) और पेनल्टी (51) पर गोल करने का रिकॉर्ड भी मेसी के ही नाम है।

एक साल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड

लियोनेल मेसी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें से कुछ का हम यहां जिक्र कर रहे हैं। 2012 में, मेसी ने गर्ड मुलर के एक साल में 85 गोलों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, जो उन्होने 1972 में बनाया था। मेसी ने एक में 91 गोलों की एक आश्चर्यजनक टैली दर्ज करी थी। जिसे (बार्सिलोना और अर्जेंटीना के लिए सभी आधिकारिक प्रतियोगिताओं में संयुक्त रूप से) बनाया गया था।

सबसे कम उम्र में चार बार जीता बैलोन डी ओर

2012 तक, मेसी को कुल मिलाकर 4 बैलोन डी ओर मिले थे और उन्होने यह सब तब हासिल किया था, जब वह केवल 25 साल, 6 महीने और 15 दिन के थे, और तब सभी को आश्चर्य हुआ था। वह अपने शानदार करियर में चौथी बार पुरस्कार जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। बैलोन डी ओर को फुटबॉल जगत में सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार माना जाता है। जबकि अधिकांश खिलाड़ियों को अपने पूरे फुटबॉल कैरियर में ये पुरस्कार हासिल करना मुश्किल लगता है, लियोनेल मेसी ने आश्चर्यजनक रूप से 22 साल की कम उम्र में पहली बार यह उपलब्धि हासिल कर ली थी।

भले ही लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोनों पिछले एक दशक के दौरान 5-5 बार बैलोन डी ओर जीत चुके हैं। हालांकि 2009-2012 के बीच लगातार 4 बैलोन डी ओर जीतने का मेसी का यह उल्लेखनीय रिकॉर्ड शायद ही आने वाले वर्षों में कोई और खिलाड़ी तोड़ पाए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad