Advertisement

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पूरे किए करिअर के 700 गोल, ऐसा करने वाले दुनिया के छठे फुटबॉलर

यूक्रेन ने सोमवार को यूरो कप 2020 के क्वालिफायर मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। मैच में पुर्तगाल...
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पूरे किए करिअर के 700 गोल, ऐसा करने वाले दुनिया के छठे फुटबॉलर

यूक्रेन ने सोमवार को यूरो कप 2020 के क्वालिफायर मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। मैच में पुर्तगाल के लिए एकमात्र गोल स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 72वें मिनट में पेनल्टी से किया। यह उनके करिअर का 700वां गोल रहा। वे इस आंकड़े को छूने वाले दुनिया के छठे और मौजूद फुटबॉलर्स में अव्वल हैं। 

जोसेफ बीकन 805 गोल के साथ नंबर-एक पर मौजूद

जर्मनी के स्ट्राइकर गर्ड मुलर, हंगरी के दिग्गज फेरेंक पुस्कास, ब्राजील के पेले और रोमारियो और चेक गणराज्य के जोसेफ बीकन अन्य पांच खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने करिअर में 700 गोल किए हैं। जोसेफ बीकन 805 गोल के साथ नंबर-एक पर काबिज हैं। अर्जेंटीना लियोनेल मेसी एकमात्र सक्रिय खिलाड़ी है जो 700 गोल के निशान से आगे निकल सकते हैं। वर्तमान में उन्होने 672 गोल किए हैं।

444 (63%) गोल दाएं पैर से किए

34 साल के रोनाल्डो ने यह उपलब्धि 973वें (घरेलू, क्लब और इंटरनेशनल) मैच में हासिल की। फुटबॉल इतिहास में ब्राजील के रोमारियो, पेले और जर्मनी के गर्ड म्यूलर भी 700 से ज्यादा गोल कर चुके हैं। पुर्तगाली खिलाड़ी रोनाल्डो ने अपने करिअर में 444 (63%) गोल दाएं पैर से किए हैं। इसके अलावा 126 गोल बाएं पैर से, दो गोल उन्होंने सीने के दाहिने हिस्से से और 128 गोल सिर (हेडर) से किए हैं। रोनाल्डो ने महज 18 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था। उन्होंने अपना पहला गोल यूरो 2004 के शुरुआती मैच में दर्ज किया था।

रियाल मैड्रिड के लिए किए सबसे ज्यादा गोल

रोनाल्डो ने अपने 17 साल लंबे करिअर में 95 गोल राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल के लिए किए हैं। इसके अलावा अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय क्लबों के लिए उन्होंने 605 गोल दागे हैं। इसमें सबसे ज्यादा रियाल मैड्रिड के लिए 450 गोल, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 118, युवेंट्स के लिए 32 और स्पोर्टिंग क्लब पुर्तगाल के लिए पांच गोल किए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad