Advertisement

फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से रौंदा, कप्तान हैरी केन ने जमाई हैट्रिक

21वें फीफा विश्व कप में रविवार को ग्रुप जी के मुकाबले में इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से रौंदकर टूर्नामेंट के...
फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से रौंदा, कप्तान हैरी केन ने जमाई हैट्रिक

21वें फीफा विश्व कप में रविवार को ग्रुप जी के मुकाबले में इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से रौंदकर टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह पक्की कर ली। इंग्लैंड के अब छह अंक हो गए हैं। इंग्लैंड की तरफ से किए गए छह में से तीन गोल इंग्लिश कप्तान हैरी केन ने किए और इन तीन में से दो गोल केन ने पेनल्टी किक से किए। केन के अलावा दो गोल जॉन स्टोन्स ने भी किए। बहरहाल, अब एच केन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। केन के खाते में अब पांच गोल जमा हो चुके हैं, तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चार गोल किए हैं। एच केन को ही मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंग्लैंड की तरफ से पहला गोल खेल के आठवें मिनट में जे स्टोंस और दूसरा गोल 22वें मिनट में पेनल्टी किक के जरिए एच केन ने किया। इसके अलावा इंग्लैंड के लिए तीसरा गोल खेल के 36वें मिनट में जे लिंगार्ड और चौथा और अपना दूसरा गोल जे. स्टोंस ने 40वें मिनट में जबकि पांचवां और छठा गोल एच केन ने ही खेल के 45वें और 62वें मिनट में किया। वहीं पनामा ने भी किसी तरह खाता खोलते हुए इंग्लैंड पर पहला गोल दाग दिया। 

अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही पनामा को आखिरकार गोल करने का मौका तब मिला जब 37 साल के फेलिपे बालोय ने 78वें मिनट में गोल किया। विश्व कप में पनामा का यह पहला गोल है। मैच के 90वें मिनट में स्टोन्स अपनी हैट्रिक पूरी करने से चूक गए। इसके बाद मैच में चार मिनट का और अतिरिक्त समय जोड़ा गया लेकिन इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका और इंग्लैंड ने 6-1 से मुकाबला जीत लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad