Advertisement

फीफा वर्ल्डकप 2018ः फ्रांस क्वार्टर फाइनल में, कीलियन एंबाप्पे ने दागे दो गोल

फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। शनिवार को उसने रूस में चल रहे मुकाबले...
फीफा वर्ल्डकप 2018ः फ्रांस क्वार्टर फाइनल में, कीलियन एंबाप्पे ने दागे दो गोल

फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। शनिवार को उसने रूस में चल रहे मुकाबले में दो बार के विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को 4-3 से हरा कर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मैच में अर्जेंटीना की जीत में कीलियन एंबाप्पे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम के लिए दो गोल किए। हालांकि मैच का पहला गोल अर्जेंटीना ने ही किया था पर इसका फ्रांस पर कोई असर नहीं पड़ा।

फ्रांस ने दूसरे हाफ में नियमित अंतराल में एक के बाद एक तीन गोल दागते हुए अर्जेंटीना के खिलाफ 4-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन इंजुरी टाइम में सर्गियो अगुएरो गोलकर जीत के अंतर को कम कर दिया।

 हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अर्जेंटीना ने स्कोर को 2-1 कर दिया था। लेकिन इसके बाद फ्रांस ने स्कोर तो बराबर किया ही, साथ ही तीन गोल दागते हुए खुद को 4-2 से आगे कर लिया है।

खेल की शुरुआत में फ्रांस के लिए ए. ग्रेजमैन ने 13वें मिनट में पेनल्टी किक के जरिए गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। लेकिन 41वें मिनट में अर्जेंटीना के एडी मारिया ने लेफ्ट किक से बेहतरीन मैदानी गोल दागते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। यह स्कोर हाफ टाइम तक बरकरार रहा।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अर्जेंटीना के जी. मेर्काडो ने 48वें मिनट में गोल दाग अर्जेंटीना को 2-1 से आगे कर दिया। बेंजामिन पावर्ड ने फ्रांस को 57वें मिनट में 2-2 से बराबरी दिला दी। उन्होंने लुकास हर्नान्डेज के क्रास पर यह गोल किया। 64वें मिनट में कीलियन एंबाप्पे को बॉक्स के कोने पर गेंद मिली तो उन्होंने फ्रांको अरमानी को छकाकर गेंद गोल में पहुंचा दी और अपनी टीम को 3-2 की बढ़त दिला दी। इसके चार मिनट बाद फिर कीलियन एंबाप्पे ने कमाल दिखाया और 68वें मिनट गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। इंजुरी टाइम में अर्जेंटीना के सर्गियो अगुएरो गोल किया जिससे मुकाबला 4-3 के स्कोर पर खत्म हुआ। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad