Advertisement

फीफा विश्वकप 2018- आज स्पेन और पुर्तगाल के बीच पहले चरण का महामुकाबला

फीफा विश्वकप के दूसरे दिन ही दुनिया भर के तमाम खेलप्रेमियों को यूरोप की दो दिग्गज टीमों के बीच कांटे का...
फीफा विश्वकप 2018- आज स्पेन और पुर्तगाल के बीच पहले चरण का महामुकाबला

फीफा विश्वकप के दूसरे दिन ही दुनिया भर के तमाम खेलप्रेमियों को यूरोप की दो दिग्गज टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। ग्रुप बी में शुक्रवार रात 11 बजे स्पेन और पुर्तगाल के बीच मैच होना है। एकतरफ पुर्तगाल की टीम क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पेपे, रिकार्डो जैसे सितारों से सजी है, तो दूसरी तरफ स्पेन में डेविड जिया, आंद्रे इनिएस्टा, कोक, डेविड सिल्वा, डिएगो कोस्टा जैसे स्टार खिलाड़ी हैं।

हालांकि, विश्वकप शुरू होने से एक दिन पहले ही स्पेन के कोच जुलेन लोपेतेगुई को बर्खास्त करने की घटना का उनके प्रदर्शन पर कितना असर पड़ेगा, यह देखने वाली बात होगी।  

कौन टीम है फेवरेट

फीफा वर्ल्ड कप 2010 की चैंपियन स्पेन को इस बार भी खिताब का बड़ा दावेदार माना जा राह है। वहीं, पुर्तगाल अब भी अपने पहले विश्वकप की तलाश में पूरी तरह कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर निर्भर है। रोनाल्डो अपने बूते किसी भी मैच को अपने हक में कर सकते हैं और संभवतः विश्वकप जीतने का यह उनका आखिरी मौका होगा।

इससे पहले पुर्तगाल और स्पेन की टीमें 2010 के विश्वकप में आपस में भिड़ी थीं, जिसमें स्पेन ने डेविड विला के गोल की बदौलत 1-0 से पुर्तगाल पर जीत दर्ज की थी।

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

पुर्तगाल की तरफ से कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर बेशक सबकी नजरें होंगी, क्योंकि रियल मैड्रिड जैसा जादुई प्रदर्शन वह अपने देश पुर्तगाल के लिए विश्वकप में कभी नहीं दोहरा पाए हैं। उनके अलावा 22 वर्षीय आंद्रे सिल्वा, ब्रुनो फर्नांडीस, मारियो और पेपे से भी पुर्तगाल को बड़ी उम्मीदें होंगी।

वहीं, स्पेन की तरफ से डेविड जिया, आंद्रे इनिएस्टा, कोक, डेविड सिल्वा और डिएगो कोस्टा एक बार फिर पुर्तगाल के खिलाफ 2010 के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad