Advertisement

एशियन गेम्स 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया

चीन के हांगझू में 23 सितंबर 2023 को एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और पदक तालिका में भारत का...
एशियन गेम्स 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया

चीन के हांगझू में 23 सितंबर 2023 को एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और पदक तालिका में भारत का खाता भी खुल चुका है। भारत ने अभी तक पांच मेडल अपने नाम कर लिए हैं।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर अपने अभियान की जबरदस्त शुरुआत की है।

टेबल टेनिस में भारत के शरथ कमल ने केंझिगुलोव को 3-2 (5-11, 7-11, 11-9, 11-8, 11-9) से हराया।भारत ने कजाकिस्तान को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना दिन में (शाम 4 बजे) दक्षिण कोरिया से होगा।

स्टार तैराक श्रीहरि नटराज और भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में रविवार को क्रमश: सौ मीटर पुरूष बैकस्ट्रोक और चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल में प्रवेश कर लिया।

निशानेबाजी में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में 1886 अंकों के साथ भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ये गेम्स में भारत का पहला पदक रहा। मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता की तिकड़ी ने भारत को ये मेडल दिलाया है। रमिता ने 631.9, मेहुली ने 630.8 और आशी ने 623.3 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल मेजबान चीन ने हासिल किया।

भारत को दूसरा मेडल हासिल हुआ रोइंग में, जहां पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में रजत पदक मिला। अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने भारत को गेम्स में ये दूसरा पदक दिलाया। भारतीय जोड़ी ने 06:28:18 का समय लिया और दूसरा स्थान पर रही।

भारत को दिन का तीसरा मेडल रोइंग में ही मिला। बाबू लाल यादव और राम लेख ने पुरुष डबल्स फाइनल-ए में कांस्य पदक हासिल किया। इस भारतीय जोड़ी ने 6:50:41 का समय लिया और ब्रॉन्ज हासिल किया। रोइंग में इससे पहले भारत को सिल्वर मेडल अर्जुन लाल और अरविंद ने दिलाया था।

रोइंग में भारत को तीसरा मेडल मिला, जब पुरुषों की कॉक्स्ड 8 स्पर्धा में 05:43.01 के समय के साथ भारतीय टीम ने सिल्वर हासिल किया. इसी के साथ रोइंग में भारत के 3 पदक हो गए हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad