Advertisement

एशियन गेम्स: भारत का डबल धमाल, अरपिंदर और स्वप्ना ने दिलाए गोल्ड मेडल

इंडोनेशिया में जारी एशियन गेम्स-2018 का बुधवार को 11वां दिन है। आज भारत के खाते में दो गोल्ड आए हैं। अब भारत...
एशियन गेम्स: भारत का डबल धमाल, अरपिंदर और स्वप्ना ने दिलाए गोल्ड मेडल

इंडोनेशिया में जारी एशियन गेम्स-2018 का बुधवार को 11वां दिन है। आज भारत के खाते में दो गोल्ड आए हैं। अब भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 11 हो गई है। ट्रिपल जंप में अरपिंदर सिंह ने 16.77 मीटर की दूरी तय कर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, स्वप्ना बर्मन ने हेप्टाथन में गोल्ड हासिल किया।

दुती चंद ने 200 मीटर रेस में जीता सिल्वर

महिलाओं की 200 मीटर रेस में दुती चंद ने सिल्वर मेडल जीता है। गोल्ड मेडल बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग ने जीता। उन्होंने 22.96 सेकेंड में रेस पूरी की चीन की योंगली वेई ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 23.27 सेकेंड का समय निकालते हुए पदक अपने नाम किया। दुती चंद ने 100 मीटर रेस में भी सिल्वर मेडल जीता था।

भारत की ओर से टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स में मणिका बत्रा और शरत कमल ने कांस्य पदक जीता। दोनों सेमीफाइनल में चीनी जोड़ी से मैच गंवा बैठे, जिसके चलते उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

10वां दिन

इससे पहले भारत के लिए 10वां दिन शानदार रहा। इस दिन भारत को कई ऐतिहासिक मेडल मिले। भारत को एथलेटिक्स से अच्छी खबरें ज्यादा मिली। मनजीत सिंह ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता तो वहीं इसी इवेंट में जेसन जॉनसन ने भी सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस इवेंट में भारत को 2002 के बाद पहली बार पदक मिला जबकि 1962 के बाद भारत ने इस इवेंट में पहली बार गोल्ड और सिल्वर हासिल किए हैं। 1962 में एशियाई खेलों का आयोजन जकार्ता में किया गया था।

4 गुणा रिले रेस में सिल्वर

वहीं पहली बार एशियाई खेलों में आयोजित की गई चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। एथलेटिक्स से भारत को एक बुरी खबर भी मिली। महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पदक की दावेदार मानी जा रही हिमा दास हीट-2 में फाउल के कारण बाहर हो गई। इसी स्पर्धा की हीट-1 में हालांकि दुती चंद ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

भारत की पुरुष और महिला तीरंदाजी कम्पाउंड टीम ने देश को सुबह-सुबह अच्छी खबर दी। दोनों टीमें सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रहीं। इसके बाद रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता महिला बैड़मिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad