Advertisement

एशियाई खेल: स्केटिंग में आज दो पदक मिले, महिला-पुरुष टीम ने कांस्य जीता

एशियन गेम्स के नौवें दिन यानी 2 अक्टूबर को भारत ने शानदार शुरुआत की। रोलर स्केटिंग में भारत को दो पदक...
एशियाई खेल: स्केटिंग में आज दो पदक मिले, महिला-पुरुष टीम ने कांस्य जीता

एशियन गेम्स के नौवें दिन यानी 2 अक्टूबर को भारत ने शानदार शुरुआत की। रोलर स्केटिंग में भारत को दो पदक मिले हैं। भारत की महिला टीम ने स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक जीता है। इसके बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस भारत को आज दूसरा ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। इसके साथ ही अब कुल पदकों की संख्या 55 हो गई है।

पुरुष टीम ने जीता कांस्य

स्पीड स्केटिंग में ही भारत को आज का दूसरा पदक मिला है। भारत के आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले, विक्रम इंगले 4:10.128 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता। चीनी ताइपे ने स्वर्ण, दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता।

महिला टीम ने जीता कांस्य

भारत को दिन का पहला पदक स्केटिंग में मिला है। संजना भटुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी ने महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर में कांस्य पदक जीता। भारतीय महिला टीम ने 4 मिनट 34.861 सेकंड के समय में ये रेस पूरी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

बता दें कि पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर मौजूद उजबेकिस्तान से भारत ने अच्छी बढ़त बना ली है, लेकिन तीसरे स्थान पर मौजूद जापान या दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण कोरिया को पीछे करना भारत के लिए मुश्किल हो सकता है। एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत ने पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। उसने 15 पदक अपनी झोली में डाले। शूटिंग और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad